संदेश

क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी के विरोध में मंत्री श्रीराम चैहान को दिया ज्ञापन

चित्र
                       लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान एवं मंडी विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्रीराम चैहान को क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी यानी आरसीपी रीजनल कंप्रिहेंसिव इकोनामिक पार्टनरशिप समझौते के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। संदीप बंसल ने मंत्री श्रीराम चैहान से कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग एफ डी आई इन रिटेल एवं चाइना से आ रहे माल के कारण पहले ही व्यापारियों की बिक्री आधी रह गई है जिसका प्रमाण भारत सरकार के जीएसटी कलेक्शन के जो आंकड़े हैं वह स्वयं दे रहे हैं उसके ऊपर यदि आसियान देशों का यह समझौता भारत सरकार द्वारा हस्तांतरित कर दिया जाता है तो निश्चित रूप से देश के किसान व्यापारी और उद्यमी के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। संदीप बंसल ने कहा कि चाइना जापान ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड कोरिया जैसे देशों के पास बड़े बाजार नहीं है उनको भारत में बड़ा बाजार दिख रहा है जहां पर हिंदुस्तानी उत्पादन को पीछे छोड़ यह देश अपना माल भेजेंगे जिसका सीधा नुकसान भारतीय अर्थ

पिछली सरकारों के कार्यकाल में बेईमानी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थीं परीक्षाएं: योगी आदित्यनाथ

चित्र
चयनित सहायक अभियन्ताओं को सौंपे प्रमाण पत्र, कहा किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का करें कार्य लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की मेरिट के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी पदस्थापना प्रक्रिया में प्रतिभागी नव चयनित सहायक अभियन्ताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में प्रमाण पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री योगी ने नव चयनित सहायक अभियन्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2011-13 से यह प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। लोकसेवा आयोग को यह प्रक्रिया आगे बढ़ाना था, लेकिन पिछली सरकारों की नीयत साफ न होने से इसे अटकाए रखा गया। पिछली सरकारों में यह महत्वपूर्ण परीक्षा बेईमानी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। वर्ष 2017 में जब हमारी सरकार आई, तो पूरी शुचिता और पारदर्शी तरीके से इस कार्य को आगे बढ़ाया गया। जिसका आज बड़ा ही सकारात्मक परिणाम आप सबके सामने है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डिग्री लेना आपका सैद्धांतिक पक्ष है, इसे व्यवहारिक रूप में उतारने का अब आपको मौका मिला है। आप सभी प्रदेश की 23 करोड़ जनता तथा खासकर किसानों के जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। आज 544 सहायक अभियन्ता सरकार के हिस्सा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट ने सात फैसलों को दी मंजूरी

अयोध्या का होगा सौंदर्यीकरण, डिजीटल म्युजियम के साथ भगवान श्रीराम की लगेगी भव्य प्रतिमा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक में सात अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में डिजीटल म्युजियम के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा लगाने व अन्य सुविधाओं के लिए कैबिनेट ने 446.46 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटक पुलिस थाना की स्थापना की जाएगी। जबकि प्रदेश में 28 नए विकास खंडों के सृजन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुन: सर्वे और अध्ययन करने को कहा है।  उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पर्यटन और सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से डिजिटल म्युजियम, फ़ूड प्लाजा, लाइब्रेरी, लैंडस्केपिंग के साथ भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा के लिए अयोध्या में सदर तहसील के ग्राम मीरपुर में 61.3807 हेक्टेय

कोई भी निराश नहीं लौटता नीरज शाही के पास से

चित्र
                                                    किसानों की समस्याओं को सुनते नीरज शाही (फाइल फोटो) लखनऊ। कोई भी शिकायत कल पर नहीं छोड़ते समाधान की पूरी कोशिश करते हैं, ऐसे हैं लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष/दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही। उनका यह स्वभाव अपने गृह जनपद देवरिया में लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई भी किसान उनके पास आने केे बाद संतुष्ट होकर जाता है। उनके इस कार्य से जनपद के किसानों के बीच योगी आदित्यनाथ की सरकार पर विश्वास और बढ़ता जा रहा है। जिन किसानों, गरीबों और मजलूमों की आवाज प्रशासन नहीं सुनता है उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना और उनको न्याय दिलाना इनकी दिनचर्या बन गयी है।  किसानों ने दिया धन्यवाद अखनपुरा गांव के किसान  दिनेश मणि त्रिपाठी, घटैलागाजी के संतोष कुमार, सिसई गुलाबराय के विनय कुमार श्रीवास्तव इत्यादि लोगो नें हमारे संवाददाता अरूण कुमार राव से वार्ता के दौरान कहा कि हम पीछले 4 वर्षों से प्रशासन का चक्कर काटकर थक गये थे हमारा काम नहीं हो रहा था, नीरज शाही के हतक्षेप के बाद हमारा काम हुआ इसके लिए हम नीरज शाही और मुख्यम

क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी हस्ताक्षर ना करें भारत सरकार :संदीप बंसल

चित्र
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि संगठन क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी आरसीईपी रीजनल कंप्रिहेंसिव इकोनामिक पार्टनरशिप का पुरजोर विरोध करता है। इस भागीदारी से भारत के उद्यमी व्यापारी और किसान का शत प्रतिशत नुकसान होने की संभावना है।  श्री बंसल ने कहा कि 4 व 5 नवंबर को बैंकॉक में होने वाली इस बैठक में आसियान देशों के अलावा 16 देश समझौते पर विचार मंथन करें रहे हैं। इन सभी देशों के पास भारत जैसा बाजार नहीं है। उनको बाजार चाहिए और यदि हम उनको भारत का बाजार उपलब्ध कराते हैं तो वह यहां पर अपने देशों का माल देख कर भारत के उद्यमियों किसानों और व्यापारियों को बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे इसलिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इस क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी का पुरजोर विरोध करते हुए भारत सरकार से प्रधानमंत्री से मांग करता है इस समझौते पर हस्ताक्षर ना किए जाएं। इस समझौते के अंतर्गत भारत को आयात शुल्क को समाप्त करना पड़ेगा या अत्यंत सूक्ष्म करना पड़ेगा जिसका खामियाजा सीधे तौर पर देश के किसान व्यापारी और उद्यमी को भुगतना पड़ेगा यह सभी 15 द

नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधान भवन स्थित राजर्षि पुरूषोत्तम टण्डन हॉल में सहारनपुर जिले के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-17 गंगोह से नव-निर्वाचित विधायक किरत सिंह, लखनऊ जिले के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-175 कैण्टोनमेंट से नव-निर्वाचित विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी एवं चित्रकूट जिले के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-237 मानिकपुर से नव-निर्वाचित विधायक आनन्द शुक्ल एवं प्रतापगढ़ जिले के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-248 प्रतापगढ़ से नव-निर्वाचित विधायक राजकुमार पाल को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी। सभी विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण किया। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली एवं स्वलिखित पुस्तक 'हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ' भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हो और जीवन में यशस्वी हो तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओ

देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यकः मुख्यमंत्री

चित्र
मुख्यमंत्री ने 'देवी अवाॅर्ड्स' कार्यक्रम को सम्बोधित किया लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 'देवी अवाॅर्ड्स' कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों में देश में व्यापक बदलाव हुए हैं। इसके अलावा, विगत ढाई वर्षों में उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों का नज़रिया नकारात्मक से बदलकर सकारात्मक हो गया है। उन्होंने कहा कि अब नारे हकीकत में बदल रहे हैं। वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री जी ने नारी सशक्तिकरण के दृष्टिगत 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए शौचालय निर्माण, 'उज्ज्वला योजना', तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे निर्णय लिए, जिनका सकारात्मक प्रभाव महिलाओं के ऊपर पड़ा है।  उन्होंने कहा कि हमारे समाज की लगभग आधी आबादी महिलाओं की है। देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। हमारे इतिहास में ऐसी अनेक महिलाओं का सन्दर्भ मिलता है, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किए हैं। वर्तमान में भी अनेक महिल