संदेश

एकेटीयू में मनाई गई महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

चित्र
एकेटीयू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती एवं लाल बहादुर शस्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी। इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने ध्वजारोहण किया। विवि की डिजिटल लाइब्रेरी में गाँधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही लाइब्रेरी में गांधी दर्शन से सम्बन्धित 700 से अधिक पुस्तकों का सेक्शन भी स्थापित किया गया। इसके उपरांत एक विचार गोष्ठी का शुभारम्भ महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का माल्यार्पण कर हुआ। गोष्ठी में टाटा ग्रुप के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक जयंत कृष्णा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। गोष्ठी में गाँव गोद लेने वाले 20 सम्बद्ध संस्थानों को सम्मानित किया गया।  विवि के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने कहा कि हमें शोध कार्यों के प्रति अपनी अभिरुचि बढ़ानी चाहिए और सामाजिक बदलावों हेतु शोध कार्य करने के लिए प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषा में जितने भी महान पुरुष हुए हैं यदि उनमे से किस

आलमबाग बस टर्मिनल पर गांधी जी की 150वीं जयंती मनाई गई

चित्र
लखनऊ। आलमबाग बस टर्मिनल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के साथ ही अमर नाथ सहाय ने समस्त कर्मचारियों को 'स्वच्छता ही सेवा' अभिायान के अन्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में अपना योगदान देने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर क्षेत्रिय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होने कहा कि गांधी जी के आदर्शो की दुहाई देने वाले लोग यदि दो कदम भी उनके आदर्शो पर चलते तो हमारा देश आज कहां से कहां पहुंच गया होता। लोग संविधान की शपथ खाकर कि संविधान की व्यवस्था को ही भूल जाते हैं। वे भूल जाते हैं कि संविधान ने ही उन्हे देश को कि चलाने का अवसर दिया है।  गांधी ने केवल बाहरी स्वच्छता की बात नही कही थी, उन्होंने आंतरिक स्वच्छता की भी बात कही थी, और आंतरिक शुद्धता को ज्यादा महत्व दिया था। गांधी जी का प्रतीक झाड़ू नही है बल्कि सत्याग्रह और सत्यनिष्ठा है। एआरएम चारगबाग डिपो, अमर नाथ सहाय, आलमबाग एआरएम डी.के.गर्ग, आलमबाग प्रबन्धन एआरएम मतीन अहमद, मधु श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अरविंद तिवारी, राधा प्रधान, शारदा प्रसाद शुक्ला, गुर

नीरज शाही ने जमानत राशि जमाकर 5 कैदियों को रिहा कराया

चित्र
देवरिया। लाल बहादुर गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नीरज शाही ने 2 अक्टुबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वी जयंती पर अपने गृह जनपद देवरिया के जिला कारागार में बंद 5 बंदियों को जो अपनी सजा काट चुके थे लेकिन जुर्माने की राशि जमा न कर पाने के कारण रिहा नही हो पा रहे थे को जुर्माने की राशि जमा कर के उनको रिहा करवाया। देवरिया जेल में निरूद्ध कुशीनगर का एक बंदी, मुजफ्फरपुर का एक बंदी और देवरिया के तीन बंदीओं की जमानत राशि जमा कर रिहा किया गया।।इस कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक के पी त्रिपाठी, जे पी तिवारी डिप्टी जेलर, राजेश कुमार,डिप्टी जेलर, सुनील वर्मा डिप्टी जेलर, वंदना त्रिपाठी, ओंकार मणि त्रिपाठी, पिंटू जायसवाल, धनवंत सिंह, टुन्नू सिंह मौजूद रहे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस पर 36 घंटे अनवरत चलने के लिए विधान सभा का तीसरा सत्र शुरू

चित्र
लखनऊ।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सतत विकास के 16 लक्ष्यों पर चर्चा के लिए विधान मण्डल का 36 घण्टे का अनवरत सत्र बुलाया गया, जो आज सुबह 11 बजे से शुरू हुआ और कल गुरूवार को रात्रि 11 बजे तक चलेगा। इस विशेष सत्र के दौरान उच्च सदन विधान परिषद में आज राष्ट्रपिता के उच्च आदर्शों का पालने करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित सतत विकास के 16 लक्ष्यों की पूर्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाये जा रहे  प्रभावी कदमों पर चर्चा की जा रही है। हालांकि इस सत्र में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने भाग नहीं लिया। जबकि सपा के एकमात्र सदस्य शतरूद्र प्रकाश ने अपना भाषण लिखकर भेजा जिसे अधिष्ठाता यज्ञदत्त शर्मा ने सदन में रखा और सदन की सहमति से कार्यवाही का हिस्सा बनाने के निर्देश दिये। विधान परिषद की सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही सभापति रमेश यादव ने सबसे पहले कार्यपरामर्श दात्री समिति की संस्तुतियों को सदन में प्रस्तुत किया। इसके बाद महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर 36 घण्टे के अनवरत आहूत सदन की बैठक में उद्बोधन के लिए नेता

27 हजार छात्र छात्राओं ने एक साथ पुस्तक पाठन किया

चित्र
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में पढ़े लखनऊ बढ़े लखनऊ के आवाहन में मंगलवार को विवि के लखनऊ स्थित सम्बद्ध संस्थानों के 27 हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने एक साथ पुस्तक पाठन किया। पढ़े लखनऊ बढ़े लखनऊ को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए विवि के कुलसचिव नन्द लाल सिंह ने विभिन्न अधिकारियों की निरीक्षण टीम बनाई थी जिसने विवि के सम्बद्ध संस्थानों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विवि के सम्बद्ध संस्थानों के छात्र-छात्राएं महात्मा गाँधी एवं स्वतंत्रता संग्राम से सम्बन्धित साहित्य का पाठन किया। विवि के छात्र छात्राएं इस अनोखी मुहिम में प्रतिभाग कर उत्साहित दिखे। विवि के कुलपति प्रो पाठक ने कहा है कि पढ़े लखनऊ और बढ़े लखनऊ को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं ने 45 मिनट तक पुस्तक पाठन किया।  उन्होंने कहा कि यह एक अनूठी पहल है जो युवाओं की पुस्तकों के प्रति अभिरुचि को जागृत करने के सफल प्रयास साबित हो सकती है। 

भारतीय संस्कृति लोकमंगल की रही हैः हृदय नारायण दीक्षित

चित्र
संयुक्त राष्ट्र संघ के 17 सतत विकास के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए 36 घण्टों का सतत सत्र का आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज लोक भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर गांधी जी के आदर्शों व संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास के 17 लक्ष्यों की पूर्ति के लिए राज्य विधान मण्डल का 36 घण्टों का सतत सत्र आयोजित किया गया है। सतत विकास के लक्ष्यों को वर्ष 2030 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। इन्ही लक्ष्यों पर विधान सभा में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक नये तरीके का प्रयोग है। जिसे लेकर न केवल भारत में बल्कि विदेश के लोग भी जिज्ञासु है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति लोकमंगल की रही है। इस दृष्टि को जीवन्त रूप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने प्रस्तुत किया था। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती भारत में ही नहीं विश्व के कई देशों में मनायी जा रही है। गांधी जी का सम्पूर्ण जीवन हमें प्रेरित करता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2015 में सतत विकास के 17 लक्ष्य रखे थे। इसमें गरीबी उन्मूलन, भुखमरी की समाप्त

विधानसभा अध्यक्ष ने उपचुनाव में निर्वाचित विधायक को दिलायी शपथ

चित्र
हमीरपुर उप चुनाव में निर्वाचित विधानसभा सदस्य युवराज सिंह को शपथ दिलाते हृदय नारायण दीक्षित लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने अपने कार्यालय कक्ष विधान भवन में हमीरपुर जिले के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-228 जनपद हमीरपुर से उपचुनाव में नव निर्वाचित विधायक युवराज सिहं को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी। विधान सभा अध्यक्ष ने युवराज सिहं को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हो और जीवन में यशस्वी हो। श्री दीक्षित ने उन्हें संविधान व विधान सभा कार्य संचालन नियमावली की पुस्तकें आदि भेंट की। इस अवसर पर उ0प्र0 विधान सभा अधिकारी, कर्मचारी व अन्य  व्यक्ति भी मौजूद रहे।