संदेश

महिला सुरक्षा की थीम पर मैराथन का आयोजन

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। शील्ड डिफेंस एकेडमी के साथ शो नवाब कंपनी द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज 1090 चौराहे पर एक रन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। रनबाज ग्रुप की डॉ क्षितिज शुक्ला को कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया और ट्रॉफी के द्वारा सम्मानित किया गया। रन में रनबाज ग्रुप की ओर से रूपेश सिंह नेऑफ़-मैराथन में सम्मिलित होकर दौड़ लगाई। साथ ही डॉ क्षितिज शुक्ला, डॉ अनामिका शुक्ला, डॉ मनीष श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, प्रेमलता, विजया और शिवानी ने बढ़ चढ़ कर विभिन्न कैटेगरी 21,10,5 किलोमीटर के रन में हिस्सा लिया। 

मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में किया डिजिटल गैलरी का उद्घाटन

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा में विधानमंडल के इतिहास को लेकर डिजिटल गैलरी का उद्घाटन किया। इस डिजिटल गैलरी में वर्ष 1887 से लेकर अब तक विधानसभा में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन को दिखाया गया है। यह युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत है। उद्घाटन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री सुरेश खन्ना, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप शुक्ला सहित कई मंत्री व विधायक उपस्थित l

एमिटी: निजता का अधिकार और डेटा संरक्षण पर सम्मेलन का आयोजन

चित्र
  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। जीवन के हर क्षेत्र में डिजटलीकरण और वर्चुआलिटी का दखल होता जा रहा है। लोगों के सामने अपनी प्राईवेसी और व्यक्तिगत सूचनाओं की सुरक्षा का सवाल बड़ा होता जा रहा है। विधि के प्रकाश में इस विषय पर चर्चा के लिए एमिटी लॉ स्कूल, एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ परिसर द्वारा ‘डिजिटल युग में निजता का अधिकार और डेटा संरक्षण-मुद्दे और चुनौतियां’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का आज समापन हो गया। सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसके भटनागर, विशिष्ट अतिथि प्रो डॉ त्रिवेणी सिंह आईपीएस, एसपी साइबर क्राइम लखनऊ, मुख्य वक्ता प्रो डॉ प्रीति सक्सेना निदेशक सीपीजीएलएस, पूर्व प्रमुख और डीन डीएचआर एसएलएस बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ, विंग कमांडर डॉ अनिल कुमार तिवारी डिप्टी प्रो वीसी एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ व डॉ जेपी यादव निदेशक एमिटी लॉ स्कूल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।  सेवासेवानिवृत्त न्यायमूर्ति देवीप्रसाद सिंह, उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने बतौर मुख्य अतिथि समापन सत्र की शोभा बढ़ाई। प्रो डॉ जेपी यादव ने अतिथियों का स्वा

विधानसभा अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि के पर जनमानस के सुख-समृद्धि की कामना की है

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने सन्देश में कहा है कि महाशिवरात्रि भारत के अध्यात्मिक उत्सवों में सबसे महत्वपूर्ण है। भगवान शिव के रुद्र नाम का उल्लेख वेदों में मिलता है। इस दिन शिव-भक्त शिव मंदिरों में बेल-पत्र आदि चढ़ाकर जलाभिषेक करते हैं। धार्मिक, आध्यात्मिक दृष्टि से इस पर्व का बहुत महत्व है। श्री महाना ने महाशिवरात्रि के अवसर पर समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि की कामना की है।

औषधीय फसलों एवं उत्पादों का केन्द्र बनेगा आयुष विश्वविद्यालय: योगी आदित्यनाथ

चित्र
गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा शुरू मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ आयुष  विश्वविद्यालय का खुलना भगवान शिव व बाबा गोरखनाथ के प्रति सच्ची श्रद्धा व कृतज्ञताः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव का तात्पर्य कल्याण है। इस क्षेत्र में आयुष पद्धति के माध्यम से चिकित्सा का मार्ग खुलना भगवान शिव व बाबा गोरखनाथ के प्रति सच्ची श्रद्धा व कृतज्ञता के भाव को व्यक्त करता है। आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा प्रारम्भ होने से जनपद गोरखपुर व इसके आसपास के जनपदों के लोगों को आयुष (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा व होम्योपैथ) पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बेहतरीन इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आयुष पद्धति की धरती है। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की आधार

कानपुर की जघन्य घटना योगी सरकार के बुलडोजर नीति का परिणाम है: बृजलाल खाबरी

चित्र
कानपुर में मां बेटी की मौत पर सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन  राज्यपाल द्वारा मिलने का समय न देने पर कांग्रेसियों नें आक्रोश व्यक्त किया लखनऊ (नागरिक सत्ता)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने प्रदेश मुख्यालय पर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानपुर देहात में माँ और बेटी की अतिक्रमण के दौरान जलकर हुई जघन्य मौत पर योगी सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए मामले की न्यायिक जांच और पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।  राज्यपाल द्वारा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को समय ना दिए जानें पर आक्रोषित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने आज यहां पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इसके साथ ही कांग्रेसजनों ने राज्यपाल द्वारा समय ना दिए जाने और कानपुर में हुई इस जघन्य वारदात पर अपना आक्रोष व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन भी किया। इस दौरान कई कांग्रेस नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री खाबरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर में माँ और बेटी की जलकर हुई मृत्यु की यह जघन्य घटना योगी सरकार के बुलडोजर नीति का परि

देश की आजादी में पूर्वोत्तरवासियों की महती भूमिकाः मुख्यमंत्री

चित्र
भारत की एकता तथा अखण्डता को अक्षुण्ण रखने में पूर्वात्तर भारत के राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिकाः योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता हैः मुख्यमंत्री लखनऊ (नागरिक सत्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन (सील) की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2023 के अन्तर्गत पूर्वात्तर भारत के राज्यों से आये 27 विद्यार्थियों से मुलाकात की एवं उनका स्वागत करते हुए कहा कि भारत की एकता तथा अखण्डता को अक्षुण्ण रखने में पूर्वात्तर भारत के राज्यों की राष्ट्रवादी भावना की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के पूरा देश एकजुट होकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ ‘विकसित भारत’ के लिए अपना योगदान दे रहा है। पूर्वात्तर के युवा आज आईआईटी, जेईई, नीट, एम्स, आईआईएम और सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों के प्राचीन सांस्कृतिक व आध्यात्मिक सम्बन्धों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों की यात्रा के अनुभव के साथ-साथ पूर