संदेश

अखनपुरा में फल वितरण कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की गयी

चित्र
देवरिया। बरहज विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज ग्राम सभा अखनपुरा मे महिलाओं में फल वितरण कर प्रधानमंत्री के  स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की गयी। इस दौरान जनता से प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि जो भी व्यक्ति प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की इन जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत आते हैं और उन्हें उसका लाभ नहीं मिला है, उस सभी लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। श्री शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है परम पूज्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हर गरीब के दरवाजे तक विकास पहुंचना चाहिए। विकास हर उस गरीब परिवार का होना चाहिए जो सबसे नीचले तबके का है। भारतीय जनता पार्टी हर गरीब परिवार के दरवाजे तक पहुंचे यही भारतीय जनता पार्टी का सपना है। हर गरीब परिवार को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। श्री शाही ने राशन की दुकान से कम राशन मिलने की शिकायत पर गांव के प्रधान एवं जनता को अवगत कराते हुए आश्वासन दिया कि गल्ले

विश्व हिंदू महासंघ राष्ट्रसंत अवैध नाथ महाराज के विचारों को अपनी ताकत मानता हैः कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले ओमप्रकाश सिंह

चित्र
  विश्व हिंदू महासंघ उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शत-शत नमन करता हैः दिग्विजय शाही (मंडल प्रभारी गोरखपुर विश्व हिंदू ) देवरिया। राष्ट्र संत ब्रह्मलीन अवैध नाथ महाराज की सात दिवसीय पुण्यतिथि कार्यक्रम के तहत जनपद देवरिया में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन व ‘समरसता हिंदुत्व का प्राण है‘ के विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन सोमनाथ मंदिर के विशाल प्रांगण में किया गया। जिलेभर से उपस्थित विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी वाराणसी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रसंत अवैध नाथ महाराज के विचारों को विश्व हिंदू महासंघ अपनी ताकत मानता है और आज उसी ताकत के बल पर आगे बढ़ रहा है। ब्रह्मलीन महंथ अवैधनाथ महाराज सन 1980 से गांव-गांव नगर नगर दलितों पिछड़ों के साथ बैठकर सहभोज के माध्यम से समाज में जबरदस्त क्रांति पैदा की, हिंदू और हिन्दुत्व के लिए कार्य किया। विशिष्ट अतिथि रूप में मौजूद दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि ‘हिन्दवः सोदरा रू सर्वे, न हिंदू पतितो भवेत‘ की उक्ति को चरितार्थ करते हुए अछूत माने जाने वाले लोगों को हिंदू हिंदुत्व की राह में

परिवहन निगम के निजीकरण को रोकने के लिए कर्मचारियों की एकजुटता आवश्यक: रूपेश कुमार

चित्र
  अवध डिपो शाखा के चुनाव में चूने हुए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ विभिन्न संगठनों को छोड़कर आए कर्मचारियों को दिलाई गई सदस्यता लखनऊ। आज यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन लखनऊ क्षेत्र के अंतर्गत अवध डिपो शाखा के चुनाव में विजई प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया एवं साथ ही तमाम कर्मचारियों को सदस्य भी बनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार की उपस्थिति में अवध डिपो शाखा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया था।  कार्यक्रम में पूर्व में चूने हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा अन्य संगठनों को छोड़कर कर आए लगभग 150 कर्मचारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।   क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारियों को एक जुट होकर कार्य करना पड़ेगा। क्योंकि परिवहन निगम सरकार के निशाने पर है और कभी भी इसका निजीकरण किया जा सकता है। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर परिवहन निगम के अस्तित्व को बचाना है। उन्होंने कहा कि निजीकरण को रोकने एवं परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित करने के लिए ह

आत्मनिर्भर भारत की ओर युवाओं का बढ़ता कदम:  नीरज शाही

चित्र
  देवरिया। विधानसभा बरहज के अंतर्गत टेकुआ चौराहे पर कार्तिक गारमेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि हियुवा जिला संयोजक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि टेकुआ चौराहे जैसे छोटे चौराहों पर गारमेंट्स की दुकान खोलना निश्चित तौर पर विकास में आत्म निर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम है। छोटे कस्बों में जरूरत की दुकानें होने से आसपास की जनता को दूर नहीं जाना पड़ता है।  उन्होंने कहा कि आज योगी सरकार में पूर्वांचल विशेषकर गोरखपुर टेक्सटाइल पार्क, हब  बनाने की ओर कदम बढ़ा चुका है जिसके फलस्वरूप हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी साथ ही क्षेत्र के लोगो को कपड़ों के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कार्तिक गारमेंट के प्रोपराइटर को धन्यवाद देते हुए उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया l  कार्यक्रम में देवरिया सदर ब्लाक प्रमुख पवन कुमार गुप्त' पिंटू जायसवाल, शैलेंद्र सिंह टुन्नु, सनी उपाध्याय, अजय उपाध्याय, संदीप पांडे, दीपू पांडेय, इष्ट देव पांडेय, गिरिराज ठाकुर, ब्रह्मदेव, अरविंद, ग्राम प्रधान अजय, परमेश्वर ठाकुर, रामप्रवेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।

एकेटीयू: पीएचडी प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, उत्तर कुंजिकायें वेबसाईट पर अपलोड

चित्र
  लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के पीएचडी पाठ्यक्रम के प्रथम फेज की प्रवेश परीक्षा आज सम्पन्न हो गई। विश्वविद्यालय के डीन पीजीएसआर प्रो एमके दत्ता ने कहा कि पीएचडी पाठ्यक्रम फेज-1 में प्रवेश के लिए 373 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। प्रवेश परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। जिसमें एक परीक्षा केंद्र बीआईईटी लखनऊ में एवं दूसरा परीक्षा केंद्र जेएसएस नोएडा में बनाया गया था।  लखनऊ में परीक्षा केंद्र पर 279 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 232 अभ्यर्थियों परीक्षा दी। जबकि नोएडा केंद्र पर 94 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 76 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजिकायें विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गयी है परीक्षार्थी वेबसाईट पर अपने उत्तर पुस्तिकाओं को चेक कर सकते हैं।     

गरीबों को सरल व त्वरित न्याय मिले: हृदय नारायण दीक्षित

चित्र
  लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से विधान भवन स्थित टंडन हॉल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अपर सत्र न्यायाधीशों ने भेंट की।  श्री दीक्षित ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे न्यायाधीशों, अपर सत्र न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में न्यायिक व्यवस्था के प्रति जनसामान्य में बहुत ही आस्था का भाव है। वे आज भी न्यायपालिका के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए ईश्वर के रूप में मानते हैं। न्यायिक सेवा के अधिकारियों पर जनता के विश्वास और आस्था को बनाए रखने का अहम दायित्व  है।     न्यायपालिका में मामलों के निस्तारण में विलंब होने से जनता को समय से न्याय नहीं मिल पाता। जनता में निराशा की भावना व्याप्त होती है। न्यायालयों में प्रायः बायकाट भी होते रहते हैं।  इससे भी न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसमें भी सुधार हेतु न्यायिक अधिकारियों को आगे आना चाहिए।      विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में विधि के शासन की कल्पना हमारे संविधान में की गयी है और भारत की न्यायपालिका की प्रतिष्ठा की बराबरी दुनिया में कोई देश नहीं कर सकता है। इसलिए न्य

पूरे विश्व के सर्वमान्य नेता हैं नरेंद्र भाई मोदी: नीरज शाही

चित्र
  देवरिया। हियुवा के जिला संयोजक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही के सोनू घाट स्थित कैंप कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया गया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ना सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच ली, बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया। श्री शाही ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजा वत्सल नेतृत्व कैसा होता है।  जन्मदिन का कार्यक्रम केक काट कर मनाया गया व निर्धन महिलाओं को उपहार स्वरूप वस्त्र (साड़ी) वितरण किया गया। इस कार्यक्रम ब्लाक प्रमुख पवन कुमार गुप्त (पिंटू जयसवाल), जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह टुन्नू, कोषाध्यक्ष धनवंत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष भाजयुमो शैलेन्द्र सिं