संदेश

एकेटीयू: गोद लिए गए प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का कुलपति ने किया निरीक्षण

चित्र
  लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनीत कंसल ने आज अभियंता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए प्राथमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, रसूलपुर, लखनऊ जाकर विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रो कंसल द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को अभियंता दिवस के विषय एवं महत्व के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने बच्चों को बताया कि देश के प्रतिष्ठित इंजीनियर भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने  एम विश्वेश्वरैया द्वारा दिए गये योगदान के विषय में भी जानकारी प्रदान की।  प्रो कंसल ने विद्यालय की प्रधानाध्यापक नलिनी उपाध्याय के साथ बैठक कर विद्यालय की समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रो कंसल ने विद्यालय की प्रधानाध्यापक को आश्वासन दिया कि विद्यालय एवं विद्यार्थियों के सकारात्मक विकास के लिए विश्वविद्यालय हर संभव मदद करेगा। विद्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्यों को जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा। इस अवसर पर विवि के संपत्ति अधिकारी आशीष मिश्र

विश्व लोकतंत्र दिवस पर पीठासीन अधिकारियों के 81वें बैठक का आयोजन

चित्र
  लखनऊ। आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा विश्व लोकतंत्र दिवस के अवसर पर पीठासीन अधिकारियों के 81वें अखिल भारतीय सम्मलेन की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऑस्ट्रिया, गयाना, मालदीव, मंगोलिया, नामीबिया, श्रीलंका, मॉरीशस एवं जिम्बाब्वे आदि देशों के प्रतिनिधियों एवं देश के सभी विधान सभाओं के अध्यक्षों एवं विधान परिषदों के सभापतियों ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रभावी और सार्थक लोकतंत्र को बढ़ावा देने में विधायिका की भूमिका पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व लोकतंत्र दिवस है। इस महा सम्मेलन में उपस्थित सभी पीठासीन अधिकारियों एवं अन्य महानुभाव लोकतंत्र के प्रति आस्थावान एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोकतंत्र की चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया के अन्य देशों में लोकतंत्र का विकास बाद में हुआ है। हमारे लोकतंत्र की संस्थाएं सभा और समितियां वैदिक ग्रन्थों और उसके बाद उत्तर वैदिक काल के गन्थों में मिलती है। महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में भी एक जगह पर मंत्री परिषद का उल्लेख है। भारत का लोकमन, भारत की प्र

एकेटीयू: ऑनलाइन व्याख्यान माला का आयोजन

चित्र
  लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में आज कुलपति विनीत कंसल के निर्देशन में एल्युमिनाई ऑनलाइन व्याख्यान माला का शुभारंभ किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग करने हुए विवि के पूर्व छात्र सीटीओ, डीएलटी लैब्स, नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि इमर्जिंग एरिया में शोध एवं नवाचार के लिए विद्यार्थियों को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राविधिक शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को बियांड द बाउंड्री सोचने की जरूरत है।  उन्होंने कहा कि स्वारोजगारपरक बनने के लिए इनोवेशन के प्रति विद्यार्थियों को अपनी अभिरुचि जाग्रत करनी होगी। उन्होंने कहा कि डीएलटी लैब्स प्रदेश के छोटे शहरों में अपने कार्यालय खोल रहा है। ये कार्यालय एकेटीयू के विद्यार्थियों को इनोवेशन और स्टार्टअप में मदद करेंगे। विश्वविद्यालय के डीन रिसोर्स जनरेशन एंड एलुमनी रिलेशंस सेल प्रो भावेश कुमार चौहान, डीन यूजी प्रो सुबोध वारिया, डॉ आरके अग्रवाल महानिदेशक एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद, एसोसिएट डीन रिसोर्स जनरेशन एंड एलुमनी रिलेशंस सेल डॉ पारुल यादव सहित 350 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

भाषा विश्वविद्यालय भाषा के चरित्र को उजागर करेगा: प्रो सूर्य प्रसाद दीक्षित

चित्र
  लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आज हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र  कुलपति प्रो अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो सूर्य प्रसाद दीक्षित पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि प्रो विजय कुमार कर्ण, विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग नालंदा एवं श्री पंकज प्रसून, लेखक एवं विज्ञानिक सीडीआरआई रहे।  प्रो सूर्य प्रसाद दीक्षित ने हिंदी की सर्वसंमिता, सर्वभौमिकता एवं सार्थकता के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी भाषा लिटरेचर बनकर नहीं रह सकती उसको जीविका से जोड़ना आवश्यक है। अंत में उन्होंने कहा कि भाषा विश्वविद्यालय भाषा के चरित्र को उजागर करेगा ऐसा उनका विश्वास है। इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि प्रो विजय कुमार कर्ण ने अपने उद्बोधन को संस्कृत और हिंदी से सजाकर श्रोताओं को अभिभूत किया। व्यंग लेखक के रूप में पहचाने जाने वाले पंकज प्रसून ने भारतीय संस्कृति में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजी कार दिलाती है और हिंदी संस्कार

खेलकूद की भावना से बढ़ती है आपसी एकजुटता: बृजेश पाठक

चित्र
  न्याय मंत्री ने यूपी प्रेस क्लब में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ लखनऊ। प्रदेश के न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने यूपी  प्रेस क्लब परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का पुनः शुभारंभ करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण विगत डेढ़ वर्ष से यहां सामाजिक और अन्य गतिविधियां काफी सीमित हो गयी थीं। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का संकट कम हो रहा है प्रेस क्लब में सामाजिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ी है।  उन्होंने कहा कि पत्रकारों की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है ।  इसके बीच स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बहुत आवश्यक है। प्रेस क्लब में बैडमिंटन कोर्ट बहुत अच्छा है। खेलकूद से जहां स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनता है वहीं आपसी एकजुटता भी बढ़ती है। न्याय मंत्री श्री पाठक ने इस शुभारंभ के लिए यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिवशरण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह एवं पीके तिवारी को बधाई दी।  इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार परवेज अहमद,  देवराज सिंह, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, अखण्ड शाही, अविनाश शुक्ला, शिवविजय सिंह एवं मुकुल मिश्रा समेत ब

कर्मचारी संगठन में बहुत ताकत होती है, जरूरत है सही दिश में कार्य करने कीः रूपेश कुमार

चित्र
  कैसरबाग डिपों कार्यशाला शाखा का चुनाव संपन्न, मोहम्मद आदिल अध्यक्ष एवं विरेन्द्र कुमार मंत्री निर्वाचित किए गये लखनऊ। यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के लखनऊ क्षेत्र के अन्तर्गत कैसरबाग डिपो के कार्यशाला शाखा के चुनाव में चुनाव में शाखा अध्यक्ष के पद पर मोहम्मद आदिल,  तथा शाखा मंत्री के पद पर वीरेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। वही उपाध्यक्ष पद के लिए मयंक सोनकर, मोहम्मद रमीज को चुना गया तथा संयुक्त मंत्री के पद पर आकाश यादव, संगठन मंत्री के पद पर नीलेंद्र कुमार एवं जयकरण, कोषाध्यक्ष के पद पर महेंद्र पाल सिंह को चुना गया एवं  कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रामरूप, जितेंद्र कुमार, अंजलि रस्तोगी, अनवर, अनूप श्रीवास्तव, मोहम्मद आमिर, नसीर उल्ला खान को चुना गया है।  इस अवसर पर यूपी रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने सभी विजयी पदाधिकारियों बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मचारियों के संगठन में बहुत ताकत होती है। वे चाहें तो हवा रूख भी मोड़ सकते हैं, बस जरूरत है एकजुट होकर सही दिशा में कार्य करने की। उन्होने कहा कि परिवहन निगम सर्वोपरि है क्योंकि निगम है तो हम

विधानसभा अध्यक्ष ने हिंदी दिवस की दी बधाई

चित्र
  लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है I  विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि हिंदी भाषा के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु हर साल हम इस दिन को उत्साह से मनाते हैं। हिंदी भाषा विश्व में बोली जाने वाली मुख्य भाषाओं में से एक हैl हिंदी हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है। हम सभी को हिंदी भाषा के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। हिंदी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग करके ही हम हिंदी भाषा का सही अर्थ में सम्मान कर सकते हैं।