संदेश

बंसल इंस्टीट्यूट में इन्टरप्रन्यौरशिप अवेयरनेस कैम्प का आयोजन

चित्र
लखनऊ। डॉ ऐपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में सोमवार को विवि के सम्बद्ध संस्थान बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय इन्टरप्रन्यौरशिप अवेयरनेस कैम्प का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय कैम्प का मुख्य उदेश्य छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक करना है। कैम्प के पहले दिन मुख्य वक्ता इंस्टिट्यूट ऑफ इन्टरप्रन्यौरशिप डेवलोपमेन्ट लखनऊ के डॉ एमके सिंह ने विद्यार्थियों को उद्यमिता विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विभिन्न स्टार्टअप का उदाहरण देते हुए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उद्यमिता में धैर्य और निरंतर परिश्रम ही आपको सफल बना सकता है। उद्यमिता में सदैव जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। इसके अतिरिक्त विवि के स्टार्टअप कंसल्टेंट अभिषेक नंदन ने छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप्स की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कल इस कार्यक्रम के दूसरे दिन सरकार की विभिन्न स्टार्ट-अप फंडिंग योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। साथ ही छात्र

किसानों के विकास के लिए कार्यकर रही है प्रदेश सरकारः नीरज शाही

चित्र
मऊ। जनपद के घोसी छेत्र में स्थित किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 में शरद कानीन गन्ना किसान संगोठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि लाला बहादूर शास्त्री किसान गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष/द0प्रा0 राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। किसानों के उत्थान के लिए गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाना, किसान सम्मान निधि योजना को शुरू करना, मिलों पर गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान समयबद्धता के साथ हो रहा है। उन्होने संगोष्ठी में किसानों की समस्याएं भी सुनी। संगोष्ठी में वरिष्ट वैज्ञानिक ओमप्रकाश गुप्ता व अन्य अधिकारियों ने किसानों को गन्ना की आधुनिक खेती पर प्रकाश डाला एवं बुवाई की विधि, कीटनाशक दवा और अच्छी उपज की विस्तार से जानकारी प्रदान किया। संगोष्ठी में क्षेत्र के छोटे बड़े तमाम किसानों ने उपस्थित होकर गन्ने की खेती में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में वरिष्ट वैज्ञानिक वशिष्ट पाण्डेय, अनिल मिश्र जिला गन्नाधिकारी, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील, घोसी चीनीमिल के उपाध्यक्ष रामाश्रय राय, जीएम विनोद कुमार कन्नौजि

अप्रवासी घाट भारत और माॅरीशस के बीच अटूट बंधन का एक स्मारक है- राज्यपाल

चित्र
लखनऊ। भारत से गिरमिटिया मजदूरों के माॅरीशस में प्रथम आगमन की 185वीं वर्षगांठ की स्मृति में माॅरीशस सरकार द्वारा कल पोर्ट लुई स्थित अप्रवासी घाट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह के अवसर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हिन्द महासागर तट पर स्थित पोर्ट लुई में विश्व धरोहर स्थल 'अप्रवासी घाट' का विशेष महत्व है। यह घाट हमें अनकही पीड़ा और शोषण के उस उपनिवेशवाद के युग की याद दिलाता है, जब हमारे पूर्वजों ने यहाँ आकर कठिन जीवन बिताया और अपने खून-पसीने से इस धरती को सींचा और पल्लवित किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1834 में 2 नवम्बर के ही दिन अंग्रेजों द्वारा भारत से गिरमिटिया मजदूरों को माॅरीशस में खेती के लिए भेजा गया था। राज्यपाल ने भारतवंशियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अप्रवासी घाट हमारे लोगों के बीच खून और पसीने के अटूट बंधन का एक स्मारक है। ज्वालामुखी की चट्टान से बने इस घाट की सीढ़ियों के जरिए हमारे लाखों पूर्वजों को हिंद महासागर पार कर यहां लाया गया और उनके प्रियजनों को कठोर और कष्टदायी जीवन जीने के लिए पीछे छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा

भीमराव अंबेडकर युवा फाउंडेशन द्वारा मेधावियों का किया गया सम्मान

चित्र
लखनऊ। भीमराव अंबेडकर युवा फाउंडेशन द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्राओं एवं सर्व समाज को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन गोसाईगंज के रत्ना मैरेज लान में किया गया। प्रतिभा समान समारोह में 101 मेधावी बच्चों को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया, एवं दो बच्चों इण्टर की छात्रा रोली कुमारी और हाईस्कूल के छात्र रामकृष्ण को साइकिल दे कर सम्मानित किया गया है। समारोह में बत्तौर मुख्य अतिथि अमरीश पुष्कर विधायक मोहनलालगंज ने अपने हाथों से मेधावी बच्चों को सम्मान प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि उमेश कनौजिया, राम शंकर भारती, राजेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय महासचिव दुर्गेश कुमार अंबेडकर ने किया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पत्रकार, प्रदेश महामंत्री सुनील सिंह,  कमल किशोर जिलाध्यक्ष, रूपेश कुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन लखनऊ क्षेत्र, अरविंद कुमार कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश सचिवालय इत्यादि ने अपना सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वप

भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित छठ्ठ पूजा में सम्बोधित करते योगी आदित्यनाथ

चित्र
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में छठ पूजा के पावन पर्व पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और लक्ष्मण मेला घाट पर पहुंच अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई दी और कहा कि यह लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इसमें आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का संदेश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परंपरा का जीवंत उदाहरण है। इसके माध्यम से सामाजिक समरसता और सौहार्द में वृद्धि होती है।

छठ्ठ पूजा के लिए कराया वैकल्पिक तालाब का निर्माण

चित्र
देवरिया। न्यायाधीश अखबार के वरिष्ठ पत्रकार डा0 शशीधर मिश्रा ने छठ्ठ पूजा पर तलाबों पर अत्यधिक भीड़ होने कारण अपने आवास के सामने जेसीबी से खुदाई कराकर वैकल्पिक तालाब का निर्माण करा दिया। ताकि परीजनों के साथ साथ आसपास के लोगों को छठ्ठ मैया की पूजा करने में कोई परेशानी न हो।

कांग्रेसियो द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ 10 दिवसीय आंदोलन की तैयारी

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों और निर्णयों और बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, ध्वस्त होती बैंकिंग व्यवस्था, खत्म होती नौकरिया, निराशाजनक कृषि व्यवस्था के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन 5 नवंबर से 15 नवंबर तक किया जाएगा। इस आंदोलन में किसान संकट, सार्वजनिक उपक्रम विनिवेश और क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) के मुद्दों को उठाने का फैसला किया है। उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सच्चिदा सिंह राना ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिशा निर्देश पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में चरणबद्ध कार्यक्रम चलाया जाएगा।  10 दिवसीय आंदोलन की रूप रेखा तैयार कांग्रेस के 10 दिवसीय आंदोलन कार्यक्रम में 5 नवंबर को प्रत्येक जनपद में दस दिवसीय अभियान की शुरूआत, 6 व 7 को भाजपा की गलत नीतियों की वजह से आम जनमानस को हो रही समस्याओं के लिए कांग्रेस कमेटी ब्लाक, तहसील, कचेहरी, कालेजों में पर्चा वितरण क