सपा बसपा प्रदेश और कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया: आदित्यनाथ

देवरिया। 


सलेमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के समर्थन में भाटपार रानी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बुआ-बबुआ के गठबंधन में आरोप-प्रत्यारोप अभी से शुरू हो गए हैं। 23 को परिणाम आएगा तो बुआ बोलेगी गुंडो का सरदार बबुआ नहीं करा पाया वोट ट्रांसफर और बबुआ बोलेगा बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है।                                                                           



परिणाम आएगा तो बुआ बोलेगी गुंडो का सरदार बबुआ नहीं करा पाया वोट ट्रांसफर और बबुआ बोलेगा बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है अपने वोट बेच दिए।  

बीआरडी इंटर कालेज में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने पहले कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव  कह रही हैं कि हमारी पार्टी के प्रत्याशी वोट काटने के लिए लड़ रहे हैं। दो तीन साल पहले मुंह नोचवा की बातें सुनी जाती थी। अब कांग्रेस के वोट कटवा की बात शुरू हो गई है।



सपा-बसपा गठबंधन पर हमला करते हुए कहा शिवपाल यादव कहते हैं कि हमारी जब कोई बहन ही नही है तो बुआ कहां से आ गई। योगी ने कहा ये जो बुआ-बबुआ का गठबंधन हुआ है ये गठबंधन बेइमानी और भ्रष्टाचार का है। प्रदेश में दंगा कराने का है। प्रदेश में गन्ना किसानों का और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का है। यह गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलेगा। आप लोग किसी के भ्रम में न आएं। आरोप-प्रत्यारोप तो अभी से शुरू हो गए हैं। यह सब 19 मई तक चलेगा। 23 को परिणाम आते ही दोनों एक दूसरे पर वोट ट्रांसफर नहीं करने का आरोप लगाएंगे।



उन्होंने चीनी मिलों की बदहाली के लिए भी सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सपा ने मिलों को बंद किया और बसपा ने उन्हें बेच दिया। प्रदेश सरकार की  प्राथमिकता में ये चीनी मिले हैं। हम सभी जिलों में आधुनिक चीनी मिलें लगाएंगे। मामला कोर्ट में है अन्यथा अब तक चीनी का कटोरा कहे जाने वाले देवरिया और कुशीनगर में इसकी पहल हो गई होती।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही