संदेश

भारत ने नेपाल को भेंट की 66 स्कूल बसें और 35 एंबुलेंस

चित्र
  नई दिल्ली। भारत ने नेपाल के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले विभिन्न संगठनों को 35 एंबुलेंस और 66 स्कूल बसें उपहार में दी हैं। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि रविवार को नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाली वित्त मंत्री बर्षमान पुन की मौजूदगी में वाहनों की चाबियां सौंपी। बयान के अनुसार भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि द्वारा उपहार में दिए गए कुल 101 वाहनों में से 2 एंबुलेंस भूकंप प्रभावित जाजरकोट और पश्चिम रुकुम जिलों को दी गई हैं। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को प्राथमिकता देते हुए निरंतर नेपाल की मदद कर रहा है। भारत सरकार नेपाल के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न संगठनों को पिछले 3 दशकों से भारत के स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर एंबुलेंस और स्कूल बसें उपहार में देती रही है। कार्यक्रम के दौरान भारतीय राजदूत ने कहा यह नेपाल-भारत विकास साझेदारी के तहत स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर नेपाल सरकार के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की लंबे समय से चली आ र

मूक समाज के पथ प्रदर्शक बने बाबा साहेब : रूपेश कुमार

चित्र
चारबाग डिपो पर मनाई गई डॉ अंबेडकर की जयंती   लखनऊ। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री रूपेश कुमार, बिंदेश्वरी प्रसाद, वसीम सिद्धिकी, मो अजीम आदि कर्मचारीयों ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी का वर्णन किया गया एवं मिठाइयां बांटी गई। कर्मचारी नेता रुपेश कुमार ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि मूक समाज को आवाज देकर नायक बने थे। रुपेश कुमार ने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर सामाजिक विसंगतियों और कुरीतियों के खिलाफ लड़ते हुए समाज को एक नई प्रेरणा देना ही बाबा साहेब की महानता है। डॉ आंबेडकर ने अपने संघर्षों, बुद्धिमत्ता व सूझबूझ से इस महानता को प्राप्त किया था। उन्होंने भारत के संविधान सभा का नेतृत्व कर भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ दुनिया का सिरमौर बनाने का कार्य किया। बाबा साहब ने देश के संविधान में समता मूल

मैदान फिल्म के रिलीज होने पर मैसूर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चित्र
लेखक अनिल कुमार ने कहानी चुराने का लगाया आरोप  लखनऊ। अजय देवगन की फिल्म मैदान के रिलीज होने पर मैसूर हाईकोर्ट के रोक लगाने के बाद यह मूवी आज रिलीज नहीं हो पाई। ईद के मौके पर यह फिल्म रिलीज हर जगह रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  लेखक अनिल कुमार ने मेकर्स पर मैदान फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में मैसूर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने मैदान फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने का आदेश दिया है। 2010 में, उन्होंने 1950 फीफा विश्व कप से भारतीय फुटबॉल टीम के बाहर होने पर एक कहानी लिखी। अनिल कुमार ने कहा कि उन्होंने कहानी को मुंबई स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के साथ पदंडुका के रूप में पंजीकृत किया था। साथ ही मैदान के असिस्टेंट डायरेक्टर सुखदास सूर्यवंशी ने भी 2019 में उनसे कहानी पर चर्चा की थी। अनिल कुमार ने कहा कि सुखदास ने अनिल कुमार से यह भी कहा कि वह आमिर खान से मिलेंगे।  अनिल कुमार ने कहा कि मैंने 2010 में कहानी लिखना शुरू किया था। फिर 2018 में मैंने इसके बारे में लिंक्डइन पर भी पोस्ट किया। उसके बाद सुखदास सूर्यवंशी ने मुझस

डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान, दो वाहन सीज

चित्र
नागरिक सत्ता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चारबाग डिपो के अधिकारियों ने बुधवार को निगम को आर्थिक रूप से छति पहुंचा रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर दो वाहनो की सीज किया। आज बुधवार को पीटीओ मनोज कुमार भारद्वाज, चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित एवं रूपेश कुमार द्वारा डग्गामार वाहनों के विरूद्ध संयुक्त निरीक्षण कार्यवाही के दौरान नाका थाना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के सामने टाटा पिकप यूपी44-टी7613 एवं इको गाड़ी यूपी32-एनआर9391 को सवारी भरते हुए पकड़ा। ये दोनो वाहन कानपुर जाने के लिए सवारी भर रहे थे। इन वाहनों को सीज कर चारबाग बस स्टेशन में खड़ा कर दिया गया। साथ ही इन वाहनों में सवार समस्त यात्रियों को उनके गंतव्य तक परिवहन निगम की बसों से भेज दिया गया। इस अवसर पर परिवहन निगम के स्टेशन इंचार्ज लायका खातून, मो अजीम, मो रिजवान, विवेक मिश्रा एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर सहयोग प्रदान किया गया।

विश्व कल्याण के लिए सनातन की तरफ लौटना ही पड़ेगा : अपरिमेय श्यामदास

चित्र
वैज्ञानिक मान्यताओं पर आधारित भारतीय नववर्ष संकल्प के तौर पर आज के परिवेश में प्रदर्शित हो रहा  भारतीय नव वर्ष के स्वागत उत्सव का कार्यक्रम नववर्ष चेतना समिति ने खाटू श्याम जी मंदिर पर आयोजित भारतीय नववर्ष को 15 वर्ष से मना रही नववर्ष चेतना समिति लखनऊ। विश्व कल्याण के लिए प्राणिमात्र को सनातन की तरफ लौटना ही पड़ेगा और इसके लिए पौराणिक और वैज्ञानिक मान्यताओं पर आधारित पिंगल नवसंवत्सर निश्चित ही एक संकल्प के तौर पर आज के परिवेश में प्रदर्शित हो रहा है। चूँकि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के 84वें वंशज सम्राट विक्रमादित्य के द्वारा ही विक्रम संवत का प्रतिपादन किया गया है। नववर्ष चेतना समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में इस्कॉन लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम दास ने मंगलवार को यह बातें कही। गोमती नदी तट पर खाटूश्यामजी मंदिर प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने भारत माता और सम्राट विक्रमादित्य के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि भारतीय नववर्ष पर हम

न्याय संविधान के मूल सिद्धांतों में से एक

चित्र
लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय लखनऊ के प्रो बोनो क्लब द्वारा सामाजिक सशक्तिकरण निःशुल्क विधिक सहायता के प्रभावी वितरण के लिए नीतियाँ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरोजिनी नगर लखनऊ से विधायक डॉ राजेश्वर सिंह रहे, वही अन्य वक्ता प्रो दीपक कुमार चौहान, लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमृत खरे, अधिवक्ता मोहम्मद हैदर रिज़वी, अधिवक्ता शैलेन्द्र शर्मा अटल रहे। प्रो बोनो क्लब के अध्यक्ष प्रो मनीष सिंह ने सभी का कार्यक्रम में स्वागत किया।  प्रो बोनो क्लब वंचितों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक औपचारिक संस्था की कमी को पूरा करता हैं। उन्होंने ने प्रो बोनो क्लब के कार्य के बारे में बताते हुए कहा कि लोगो मे कानूनी संबधी जागरूकता लाने के लिए क्लब समय समय पर विभिन्न कार्यशालाएं एवं अन्य आयोजन करता है। इसके साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराता हैं। डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय के कुलपति डॉ अमरपाल सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे लोकतंत्र के मूलभूत उद्देश्यों में न्याय को जन

चारबाग में की गई डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम चारबाग डिपो के अधिकारियों द्वारा चारबाग छेत्र में डग्गामार बसों के द्वारा सवारियों को बैठाकर परिवहन निगम को क्षति पहुंचाने पर अभियान चलाकर चार बस और एक वैन को जब्त किया गया। इस अभियान में चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित, पीटीओ मनोज कुमार भारद्वाज एवं रूपेश कुमार द्वारा डग्गामार बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चला कर चार बसों Up32 sn 8896, Up41 at 8384, Up32 kn 0522, Up41 at 2046 एवं एक वैन Up78 by 6023 को अवैध रूप से सवारी भरते हुए पाए जाने पर जब्त कर चारबाग डिपो में खड़ा किया गया। इस कार्य में कर्मचारी मदनलाल, विवेक मिश्रा एवं अन्य कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।