संदेश

‘द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव’ के अंतर्गत ‘रंग-रंगीली सहेली’ का आयोजन

चित्र
नव अंशिका फाउंडेशन के कार्यक्रम में गूंजा गीत ‘होली खेले चारों भइया’  29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिलाओं को ‘नव अंशिका सर्वश्री सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा नागरिक सत्ता, लखनऊ । द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह मनाया जा रहा है। इस कड़ी में चौथे शुक्रवार 22 मार्च को गोमती नगर रेल विहार के मंदिर परिसर में “रंग-रंगीली सहेली” का आयोजन किया गया। इस क्रम में 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका सर्वश्री सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा। यह आयोजन गोमतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ था इसलिए सबसे पहले “होली खेले मसाने में” लोकगीत के माध्यम से शंकर जी को नमन किया गया। बात होली की हो ओर मथुरा-वृंदावन की चर्चा न हो ऐसा कैसे हो सकता है। इसलिए भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण जी को समर्पित “होली खेल रहे नन्द लाल गोकुल की कुंज गलियो में” होली गीत गाया गया। प्रथम देव भगवान गणपति को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए मंडली ने “गौरी के लाला” गीत सुनाया। पांच सौ वर्षोँ के लम्बे इंतजार के बाद अयोध्या धाम

पर्वतीय संस्कृति के बीच छायी अवधी गीतों और शास्त्रीय नृत्य की छठा

चित्र
नागरिक सत्ता, लखनऊ। स्वर इण्डिया एसोशिएशन के कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड महापरिषद भवन कूर्मांचलनगर के मोहन सिंह विष्ट प्रेक्षागृह में अवध सांस्कृतिक उत्सव उत्साह भरा सांस्कृतिक आयोजन हुआ। होली और रामनवमी से पूर्व समूचा आयोजन राममय और लोकरंग में रहा। कार्यक्रम का आरम्भ संस्था के अध्यक्ष कर्नल हर्शवर्धन गुप्ता और सचिव हेम सिंह ने प्रेक्षागृह में उपस्थित अतिथि एवं लोगों का स्वागत करते हुये दीप प्रज्जवलन के साथ किया और अपनी गतिविधियों के बारे में बताया। नन्दिनी के मंच संचालन में कार्यक्रम का आरम्भ निवेदिता बनर्जी की श्रीराम स्तुति ‘ठुमक चलत रामचंद्र’ से हुआ। आगे अवधी लोक नृत्य ‘बदरिया घेर आयी ननदी’ की प्रस्तुति हुयी। देवि सरस्वती की स्तुति शिंजनी सरकार ने राग हिण्डोलम् पर भावमय नृत्य गतियों में पेश की। इसी क्रम में आगे अवधी गायन और लोकगीतों की छठा सुष्मित त्रिपाठी, स्वेच्छा वर्मा, अंजुली श्रीवास्तव, शुभांकी सिंह आदि ने ‘सबपे चढ़ा भगवा रंग, और होली गीत ‘श्याम तेरी बंसी मेरा नाम रटते, जैसे रसमय गीतों के माध्यम से बिखेरी। आगे समूह में डाण्डिया लोक नृत्य के संग मिश्रित पहाड़ी नृत्यों की झलक कलाका

पहुना होली तापै आयो जनकपुर मां….

चित्र
संगीत भवन में हुई फागोत्सव की बैठकी नागरिक सत्ता, लखनऊ । ओ रे भाई फागुन लगेचे बोने बोने जैसे बांग्ला होली गीतों के साथ अवधी, ब्रज व भोजपुरी के पारम्परिक गीतों से होली की बैठकी गुलजार हुई। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा फागोत्सव के अन्तर्गत चल रही संगीत बैठकी के तीसरे दिन शुक्रवार को गोमतीनगर के विवेक खण्ड-4 स्थित संगीत भवन परिसर में हुरियारों ने जमकर फाग गाया तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम की शुरुआत सौम्या गोयल ने ‘कन्हैया संग चलो गुईयां आज खेलें होली’ से की। संगीत भवन की निदेशक निवेदिता भट्टाचार्य एवं अंतरा के निर्देशन में हुरियारों ने बांग्ला, ब्रज, अवधी और भोजपुरी फाग गीतों से माहौल को फागुनी बनाया। गीतकार सौरभ कमल ने पहुना होली तापै आयो जनकपुर मा सुनाया। कलाकारों में सौम्या गोयल, सोनिया धर्मपाल, शिल्पी साहू, सुमन मिश्रा, नेहा प्रजापति, स्नेहा, किंजल, नव्या दवे, संस्कृति, मिहिका गांगुली, अविका गांगुली, शीर्षा अग्रवाल, अम्या सिंह, आद्रिका मिश्रा, अथर्व श्रीवास्तव, अव्युक्ता, कर्णिका सिंह, अनिष्का सर्राफ, गुनाश्री आर, वानी सिन्हा, सीमा सर्राफ, विव

किसान हों जागरूक, सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ : अरुण कुमार

चित्र
किसान अपने अधिकारों से अपना व कृषि का करें संरक्षण : डॉ सत्यप्रकाश किसान देश के रीढ़ की हड्डी के समान है : डॉ वैभव  मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज एवं भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में जानी ब्लॉक स्थिति ग्राम भूपगढ़ी में ‘पौधों की किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण‘ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को किसानों के हित में बताते हुए पौधों की किस्म व कृषक अधिकार के प्रति सभी को जागरूकता होने की अपील की।   साइंस कॉलेज के कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ शशिराज तेवतिया ने अपने स्वागत भाषण में भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के पदाधिकारियों, क्षेत्र के किसान व प्रतिनिधियों, ग्रामीण तथा विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया तथा सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा पौधा भेंट करने की परम्परा से सभी को अवगत कर

अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराए गये अखिलेश सिंह चौहान

चित्र
सीएम योगी के प्रयासों से अखिलेश का हुआ सफल रेस्क्यू, परिजनों ने जताया आभार सीएम योगी ने मेघालय के मुख्यमंत्री से गुरुवार को की थी बात  नागरिक सत्ता, लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास सफल रहा एक दिन में ही मेघालय में अपहृत लखनऊ निवासी मैकेनिक एवं सुपरवाइजर अखिलेश सिंह चौहान को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। अखिलेश की पत्नी शीला सिंह चौहान और पुत्र सूरज चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करके आभार जताया। मुख्यमंत्री ने अखिलेश के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बेनीगंज के निवासी अखिलेश सिंह चौहान मेघालय के साउथ गारो हिल्स में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं। अपराधियों ने उनका अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की और अखिलेश को मुक्त कराने का आग्रह किया। सीएम योगी की तत्परता के बाद हरकत में आई मेघालय पुलिस ने दक्षिण गारो हिल्स (बाघमारा) जिले के जंगल से अखिलेश को सकुशल बरामद करते हुए दो

सी-विजिल एप से करें आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत

चित्र
100 मिनट में होगा शिकायत का निस्तारण  गुगल प्ले एप से होगा डाउनलोड  नागरिक सत्ता, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत कर सकता है। इसके लिए अपने एन्ड्रावयड या आईफोन मोबाइल के प्ले स्टोर या एप स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत, लाइव फोटो अथवा लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है।  उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन होने पर सी-विजिल एप में अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन करके नागरिक अपने शिकायत की सतत निगरानी भी कर सकता है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप पर शिकायत करने हेतु नाम व मोबाइल नम्बर की कोई बाध्यता नहीं है, परन्तु अगर शिकायतकर्ता द्वारा अपना नाम व मोबाइल नम्बर दिया जाता है तो शिकायतकर्ता एप के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी कर सकता है।   मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में शिकायत निस्तारण की नियत समयावधि 100 मिनट है। शिकायत दर्ज होने पर सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर द्वारा अपने नजदीक के उड़नदस्ता टी

1 करोड़ 12 लाख भक्तों ने किये श्रीरामलला के दर्शन

चित्र
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में लगातार बढ़ रही भक्तों की संख्या प्रतिदिन एक से सवा लाख श्रद्धालु कर रहे भगवान राम के दर्शन, मंगलवार को हो रही सर्वाधिक भीड़  अयोध्या में योगी सरकार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सुगम दर्शन की व्यवस्था अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दो माह पूरे हो रहे हैं। इसके साथ ही यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। 22 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 1 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बीते वर्ष की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है। प्रतिदिन मंदिर में एक से सवा लाख रामभक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं अयोध्या में आयोजित होने वाले पर्वों और मंगलवार को यह संख्या और बढ़ जाती है। साल दर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या पर्यटन विभाग के आंकड़ों को देखा जाय तो 2017 में जबसे दीपोत्सव प्रारंभ हुआ है, उसके बाद से श्रीराम की नगरी में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं