संदेश

ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आपसी सामंजस्य से गांव के विकास को मिलेगी गति: नीरज शाही

चित्र
  देवरिया। सदर विकास खंड के प्रमुख पवन कुमार गुप्त पिंटू जायसवाल की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन ब्लाक सभागार में किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज शाही ने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के आपसी सामंजस्य ग्राम पंचायतों के विकास को गति मिलेगी उन्होंने उपस्थित सभी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य से अनुरोध किया कि अपने गांव के विकास कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।  बैठक में खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने पंचायत भवन सार्वजनिक शौचालय से आच्छादित गांव की जानकारी देते हुए जो ग्राम पंचायत अभी तक सार्वजनिक शौचालय पंचायत भवन का निर्माण कतिपय कारण से नही करा पाएं है। उसे तत्काल पूर्ण कराने का अनुरोध किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों, ग्राम प्रधानों ने अपने अपने गांव में कराये जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया। बैठक में शैलेन्द्र सिंह टुन्नू, अरविन्द सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविन्द चौहान, राजन यादव गुड्डू सिंह, सुबाष तिवारी, जयश्री यादव, रणजीत गिरि, सीपी सिंह, अशोक मिश्र एडीओ पंचायत चन्द्रभूषण मणि धीरेन्

योगी सरकार रामगढ़ताल को बनाएगी रोइंग के नेशनल कैम्प का ठिकाना

चित्र
प्रशिक्षण के लिए रोइंग की हर स्पर्धा के अनुरूप विदेश से मंगाई जा रही है 20 बोट खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत हो चुका है रोइंग प्रतियोगिता का शानदार आयोजन गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता की शानदार सफलता के बाद रामगढ़ताल के खाते में एक और नायाब उपलब्धि जुड़ेगी। वाटर स्पोर्ट्स की असीम संभावनाओं से लबरेज रामगढ़ताल को योगी सरकार रोइंग के नेशनल कैम्प का ठिकाना बनाएगी। देशभर के रोइंग खिलाड़ी यहां राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप यहां अपनी प्रतिभा-कौशल को तराशेंगे। रामगढ़ताल में रोइंग की ट्रेनिंग के लिए इंटरनेशनल इवेंट्स के अनुरूप अलग-अलग श्रेणियों के 20 बोट्स जर्मनी से मंगाए जा रहे हैं। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता रामगढ़ताल में अकस्मात नहीं हुई। बल्कि इसके पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश शासन के खेल विभाग की दूरदर्शी सोच है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में इसके पूर्व कभी रोइंग प्रतियोगिता नहीं हुई थी। मेजबानी उत्तर प्रदेश को मिली तो अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डॉ नवनीत सहगल ने रोइंग को

भाषा विश्वविद्यालय में मोटे अनाज के फायदे पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

चित्र
लखनऊ। मार्च 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा भारत की ओर से पेश एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है, जिसके तहत वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया। इस प्रस्ताव का 70 से अधिक देशों ने समर्थन किया। इसी प्रस्ताव को सफल बनाने के लिए ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनबी सिंह के नेतृत्व में गृह विज्ञान विभाग के द्वारा 16 जून को मोटे अनाज पर पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिससे लोगो में इसके प्रति जागरूकता और रूचि लायी जा सके। आज डॉ ततहीर फातमा डीन फैकल्टी ऑफ साइंस और हेड होम साइंस विभाग के मार्गदर्शन में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग एवं जंतु विज्ञान विभाग द्वारा पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी शिक्षा केंद्र (रूसा बिल्डिंग) में किया गया। डॉ कीर्तिमा सचान सहायक प्रोफेसर गृह विज्ञान विभाग और डॉ रत्नेश सिंह सहायक प्रोफेसर जंतु विज्ञान विभाग ने बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न छ

एक विधायक से उसके क्षेत्र की जनता की बहुत अपेक्षाएं होती हैंः सतीश महाना

चित्र
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों से पैनल डिस्कशन में विचार रखे मुंबई। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आज जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, दिल्ली, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र के विधायकों से पैनल डिस्कशन के दौरान कहा कि एक विधायक से उसके क्षेत्र की जनता की बहुत अपेक्षाएं होती हैं। हम सब उसके लिए काम करते हैं, इसलिए उसका अपने विधायक पर विश्वास होता है और वह अपने विधायक से हर तरह की अपेक्षाएं करती है। जब हम उनकी अपेक्षाएं पूरी नही हो पाती है, तब उसे निराशा होती है। उन्होंने कहा कि हम जनता के लाभ के लिए काम करते हैं। इसलिए वह हमे सदन भेजती है। इसलिए सदन में अपनी प्रतिभा का उपयोग करके जनहितों के लिए काम करना चाहिए। जब भी सदन की कार्यवाही में उपस्थित हो तो नियमावली की पूरी जानकारी के साथ आए और सदन में जब भी मौका मिले अपनी बात जरूर रखे। कार्य पालिका से विधाइका की भूमिका उपर होती है। साथ ही यह भी कहा कि संविधान में एक सीमा तक ही सभी को अधिकार मिले है उन अधिकारों के अंदर ही सबको अपनी भूमिका निभानी होती है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने उ

CII-EXIM बैंक कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए भारत आए विदेशी मेहमान

चित्र
रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के विदेश मामलों के उपमंत्री डेविड मुसाबायाना से मुलाकात की, दोनों ने भारत- जिम्बाब्वे द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद  MoS मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका विकास साझेदारी पर CII-EXIM बैंक कॉन्क्लेव के मौके पर जिम्बाब्वे के विदेश मामलों के उपमंत्री मुसाबायाना के साथ बातचीत करने में खुशी हुई। द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं और उन्हें आगे बढ़ाने के साधनों पर चर्चा की। जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति कॉन्स्टेंटिनो चिवेंगा नई दिल्ली आ चुके हैं, वह CII-EXIM बैंक कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए भारत आए थे। उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी और व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया सीआईआई-एक्जिम बैंक कॉन्क्लेव के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति कांस्टेंटिनो चिवेंगा का गर्मजोशी से स्वागत है। इस यात्रा से भारत-जिम्बाब्वे विकास साझेदारी और व्यापा

भारत विश्व का सबसे विशाल व जीवंत लोकतंत्र हैः ओम बिरला

चित्र
सदन में नियोजित गतिरोध से सदनों की गरिमा कम होना गंम्भीर चिंता का विषय हैः ओम बिरला महाराष्ट्र। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय व्यापक सतत विकास के केंद्रीय विचार के साथ आयोजित मुम्बई में नेशनल लेजिस्लेटर्स कांफ्रेंस का उद्घाटन किया और पंचायत से संसद तक के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया। ओम बिरला ने कहा कि भारत विश्व का सबसे विशाल व जीवंत लोकतंत्र है। विचारों में लोकतंत्र होने के कारण हम आजादी के बाद की कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सफल हुए और विश्व के लिए मार्गदर्शक बने।  ओम बिरला ने कहा कि सदन में नियोजित गतिरोध से सदनों की गरिमा कम होती जा रही है। जो गंम्भीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के बाद जनप्रतिनिधि पार्टी का नहीं बल्कि जनता का प्रतिनिधि होता है। प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे  विचारधारा की जगह मेरिट के आधार पर सरकार की नीतियों-कार्यक्रमों की सकारात्मक आलोचना करें तथा सदनों का उपयोग जनता के अधिकतम कल्याण के लिए करें। ओम बिरला ने नसीहत दी कि हम अपने अनुभव और बेस्ट प्रेक्टिस को साझा करें। हमारा प्रयास होना चाहिए कि इस

पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

चित्र
विभिन्न समपार फाटकों पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पर 15 जून को प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोेत्रा की देखरेख में अन्तर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर एवं वाराणसी, लखनऊ तथा इज्जतनगर मंडलों द्वारा समपार जागरूकता के अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। समपारों पर दुर्घटनाओं से बचाव एवं रोकथाम हेतु संरक्षा अधिकारियों एवं संरक्षा सलाहकारों ने विभिन्न स्थानों पर संरक्षा संदेश, बैनर एवं पोस्टर का प्रदर्शन करते हुये सड़क उपयोगकर्त्ताओं एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया।  प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोेत्रा की उपस्थिति में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी इंजीनियरिंग  विल्सन लुगुन एवं उनकी टीम द्वारा लखनऊ मंडल के गोरखपुर-आनन्दनगर रेल खंड पर स्थित समपार सं. 12 बी. /टी., 19/सी. एवं समपार सं. 7 स्पेशल पर तथा उप मुख्य संरक्षा अधिकारी यांत्रिक कार्तिकेय सिंह एवं उनकी टीम ने गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज के मध्य समपार सं. 04 सी., 05 ए., 06 सी., 10 सी. एवं 13 सी. तथा लखनऊ मंडल के गोरखपुर-आनन्दनगर रेल खंड