संदेश

विधानसभा के मानसून सत्र में 7301 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया

चित्र
आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, चौकीदारों, ग्राम प्रहरी, प्रांतीय रक्षक दल, रसोईया समेत विभिन्न संभागों में काम कर रहे कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मानसून सत्र में आज उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 7301 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।  इस बजट में युवाओं पर ध्यान देते हुए 3000 करोड़ रुपए उनके रोजगार उपलब्ध कराने के लिए खर्च किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इस बजट में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, चौकीदारों, ग्राम प्रहरी, प्रांतीय रक्षक दल, रसोईया समेत विभिन्न संभागों में काम कर रहे कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए भी स्पेशल बजट लाया जा रहा है। गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान किया जाएगा। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले सरकार द्वारा सदन में 7 हजार से अधिक का पेश किया गया अनुपूरक बजट काफी अहम माना जा रहा है। इस अनुपूरक बजट में सरकार की प्राथमिकताओं और तैयारियों को साफ तौर देखा जा सकता है। सरकार ने चुना

आम जनता के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का सजीव प्रसारण अब यूट्यूब चैनल पर भी

चित्र
  जनतंत्र की सफलता का मूल आधार पारदर्शिता है: हृदय नारायण दीक्षित लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित आज विधान भवन कक्ष सं-15 में उत्तर प्रदेश विधान सभा सत्र की कार्यवाही यू ट्यूब चैनल पर सजीव प्रसारण का उद्घाटन किया। श्री दीक्षित ने कहा कि जनतंत्र की सफलता का मूल आधार पारदर्शिता है। जनप्रतिनिधि सदन में जनहित में बोलते है। उनका वक्तव्य मतदाता ध्यान से सुनते हैं। यह अपने प्रतिनिधियों का कामकाज ध्यान से देखते हैं और अपने प्रतिनिधि के बारे में राय बनाते हैं। 17वीं विधान सभा के प्रारम्भ से ही दूरदर्शन पर जीवंत प्रसारण की व्यवस्था की गयी है। इसका लाभ यह होता है कि सदन में आने वाले सदस्यों को चुनने वाले मतदाता विधान सभा में क्या हो रहा है, उनके प्रतिनिधि कैसे बोल रहे है, गैर हाजिर तो नहीं है आदि-आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी बहुत आगे छलांग लगा चुकी है। इस दृष्टि से विधान सभा की कार्यवाही दिखाने के लिए कई आधुनिकी तकनीकी विकसित हुई। उन्हीं में एक उपाय यू ट्यूब का भी है। अब विधान सभा की कार्यवाही का सजीव प्रसारण यू ट्यूब पर भी किया

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन

चित्र
नयी शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सरलीकरण लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि ’उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019’ (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या-12 सन् 2019) में तीन महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। प्रथम संशोधन निजी क्षेत्र में स्थापित विश्वविद्यालयों को 'आफ-कैंपस केन्द्र’ स्थापित करने हेतु अनुमति प्रदान करने, दूसरा संशोधन महाविद्यालयों के नाम मानक के अनुसार भूमि उपलब्ध होने पर निजी विश्वविद्यालय की स्थापना की अनुमति प्रदान किया जाना जबकि तीसरा संशोधन निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019, के अधीन स्थापित अथवा निगमित विश्वविद्यालयों की प्रथम परिनियमावलियाँ कार्यपरिषद् द्वारा बनाया जाना शामिल है। डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि संशोधित अधिनियम में निजी क्षेत्र में स्थापित विश्वविद्यालयों को ’आफ-कैंपस केन्द्र’ स्थापित करने हेतु अनुमति प्रदान कर दी गई है। ’आफ-कैंपस केन्द्र’ निजी विश्वविद्यालय की घटक ईकाई के रूप में संचालित किए जाएंगें। इन्हें सम्बद्धता प्रदान करने का अधिकार उस निजी विश्वविद्यालय को नहीं होगा। निजी क्षेत्र के विश्वविद्य

महर्षि यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारम्भ

चित्र
  लखनऊ। महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय लखनऊ में मंगलवार को यूजीसी द्वारा निर्देशित स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारम्भ हुआ। छह दिवसीय कार्यक्रम के शुभारम्भ सत्र में कुलपति प्रो बीपी सिंह की अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर आशुतोष पांडे मंचासीन रहे। इस अवसर पर मेजर आशुतोष ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में प्रवेशित विद्यार्थियों को इंडक्शन प्रोग्राम के माध्यम से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के महत्व के विषय में जानकारी प्राप्त हो सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश की महत्वपूर्ण धरोहर है।  ऐसे में युवाओं को सेना में सेवा देने के अवसरों के विषय में भी जानकारी प्रदान की जानी चाहिए।  शुभारम्भ सत्र के विशिष्ट अतिथि रमेश खंडेलवाल, एकाउंट विशेषज्ञ ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को औद्योगिक जगत के न्यू नार्मल्स के बारे में बताया।  उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा जीवन को मूल्य प्रदान करने के साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगारपरक बनाती है|  उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्र

एकेटीयू: शैक्षिक सत्र 2020-21 के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अनुराग त्रिपाठी ने मंगलवार को शैक्षिक सत्र 2020-21 के सम सेमेस्टर परीक्षा के बीटेक पाठ्यक्रम के अन्तिम वर्ष के रेगुलर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है|   प्रो त्रिपाठी ने बताया कि बीटेक पाठ्यक्रम के अन्तिम वर्ष के रेगुलर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी विवि की वेबसाइट  aktu.ac.in के वन व्यू पोर्टल पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।   साथ ही उन्होंने सम सेमेस्टर परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं प्रोक्टर की रिपोर्ट के तहत रोके गये परीक्षाफलों के अन्तर्गत आने वाले विद्यार्थियों को अपना स्पष्टीकरण दिनांक 25 अगस्त तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के ई-मेल पर अनिवार्य रूप से प्रेषित किये जाने का अनुरोध किया है।

विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधान सभा सदस्यों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के लिए अपनी सहानुभूति जतायी

चित्र
लखनऊ। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज विधानसभा के उन सदस्यों जिनकी असामयिक मृत्यु हो गयी है के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रृधांजली अर्पित की गयी। नेता सदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में दिवंगत राज्यमंत्री तथा विधान सभा सदस्यों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के लिए अपनी सहानुभूति जतायी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत राज्यमंत्री स्व विजय कुमार कश्यप, विधायकगण स्व सुरेश कुमार श्रीवास्तव, स्व रमेश चन्द्र दिवाकर, स्व केसर सिंह, स्व दल बहादुर तथा स्व देवेन्द्र प्रताप सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रेषित की। मुख्यमंत्री ने कोरोना से दिवंगत हुए उन सभी नागरिकों जिन्होंने इस महामारी से जूझते हुए अपने प्राण त्यागे, उन कोरोना वॉरियर्स तथा हेल्थवर्कर्स जिन्होंने दूसरों की जान बचाते हुए अपनी आहूति दी, के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

टीकाकरण ही एकमात्र बचाव: संदीप बंसल

चित्र
  हजारों व्यापारियों ने करवाया वैक्सीनेशन: लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों उनके परिजनों एवं उनके कर्मचारियों को टीकाकृत किए जाने का अभियान आज राजधानी लखनऊ के तीन बाजारो में चला विजय नगर नाका टीकाकरण केंद्र में पहुंचे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा की कोविड-19 का एक मात्र बचाव टीकाकरण ही है इसलिए प्रत्येक नागरिक को अति शीघ्र टीकाकरण करवा लेना चाहिए अभी भी कुछ भ्रांतियां लोगों में हैं इसीलिए संगठन द्वारा बाजार बाजार यह अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा व्यापारी समाज के लोगों को टीकाकृत किया जा रहा है।      अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महामंत्री सुरेश छाबलानी, युवा अध्यक्ष आसिम मार्शल ने बताया कि आज लखनऊ में विजय नगर नाका में नितिन श्याम अग्रवाल, जय मिगलानी, अनिल कुमार मेघानी, कमल गुलाटी एवं एल्डिको गोमती नगर में नीरज गुप्ता, यादवेंद्र सिंह गब्बर, आशुतोष खरे, पुरुषोत्तम जालान एवं नीलमत्था बाजार में मलखान सिंह, बलवंत अग्रवाल, पतंजलि सिंह के नेतृत्व में वैक्सीनेशन कैंप