संदेश

कृष्णा एकेडमी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया

चित्र
देवरिया। जनपद के बरहज नगर में स्थित कृष्णा एकेडमी के वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन धूम धाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) व हियुवा जिला संयोजक नीरज शाही ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नीरज शाही ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। वे और मन लगाकर पढाई करते हैं। बच्चों को शिक्षित करने में उनके विकास में शिक्षकों का महत्व पूर्ण योगदान होता है। उन्हें बच्चों के विकास के लिए ईमानदारी और कड़ी मेहनत से अपना कर्तव्य निभाना चाहिए क्योंकि बच्चे देश की धरोहर है और कल के भविष्य हैं। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रधान संघ राजेश कुमार मिश्र, सोनू जायसवाल, रामकृपाल, हियुवा से शैलेन्द्र सिंह टुन्नु, नीरज श्रीवास्तव,मनीष मल्ल, समेत क्षेत्र की तमाम जनता और अभिभावक उपस्थित थे।  

ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब यहियागंज में धूम धाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

चित्र
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब यहियागंज में गुरु ग्रंथ साहिब का पहला  प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से अमृतसर से विश्वविख्यात रागी भाई गुरुइकबाल सिंह शबद ने गुरबाणी द्वारा संगतों को निहाल किया  इस अवसर पर गुरुद्वारा साहब को विशेष फूलों से सजाया जाएगा।  गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी के द्वारा शाम 7 बजे से 10 बजे तक भी विशेष दीवान सजाया गया। इस अवसर पर प्रातः से लेकर रात तक मिष्ठान प्रसाद व गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।  गुरु ग्रंथ साहिब की संपादना  सिखों के 5वें गुरु, गुरु अर्जुनदेव द्वारा की गई। गुरु ग्रंथ साहिब में गुरु अर्जुनदेव ने अपने से पहले चारों गुरुओं द्वारा रची गई वाणी, अपनी गुरुवाणी, उस वक्त के निर्गुण विचारधारा के 15 भक्तों की वाणी, गुरु घर के अनन्य सेवक बलवंत, सुन्दर और 11 भट्टी की वाणी का समावेश किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी में मुल्तानी, पंजाबी, हिन्दी, सिंधी, मराठी, व्रज, गुजराती, अरबी, फारसी भाषाओं का समावेश है। माना जाता है प्रभु परमात्मा द्वारा जो वाणी गुरुओं को सुनाई गई थी, वही गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी

प्रीति हत्याकांड के विरोध में परिजनों ने दिया धरना

चित्र
  मांगा 25 लाख मुआवजा तथा एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी नई दिल्ली : विगत 26 जुलाई को भोगल में हुई प्रीति माथुर हत्याकांड में पुलिस रवैया के खिलाफ परिजनों और समाजसेवी संगठनों सहित यूपी रोडवेज एम्प्लाईज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रुपेश कुमार ने भी दिल्ली में धरना दिया। परिजनों ने दिल्ली सरकार से मांग की है कि मृतका के परिजनों को 25 लाख रुपये​आर्थिक मदद दी जाए, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी प्रदान की जाये, प्रीति के पजिनों को ईडब्ल्यूएस श्रेणी का आवास उपलब्ध कराया जाये, अनु.जाति, अनु.जनजाति, ओबीसी वेलफेयर विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाये। बता दें कि बीते 26 जुलाई को भोगल में प्रीति माथुर की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। मृतका के अनु.जाति से होने के बावजद थाना हजरत निजामुद्दीन की पुलिस ने मुकदमे को  अनु. जाति—जनजात अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं में पंजीकृत नहीं किया। आरोप है कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर आयोग ने दिल्ली सरकार व डीसीपी साउथ ईस्ट दिल्ली को 15 दिन में कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश भी दिया था लेकिन परिजनों से इससे अवगत नहीं कराय

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर निरंतर 48 घण्टे का विशेष सत्र आहूत किया जायेगा: हृदय नारायण दीक्षित

चित्र
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृत समन्वित विकास के लक्ष्यों पर लगातार 48 घंटे तक विमर्श हेतु विधान सभा का विशेष सत्र आहुत किया जायेगा। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि यह सत्र ऐतिहासिक होगा जो लगातार 48 घंटे चलेगा। मध्य में कोई अवकाश नहीं होगा। विधानसभा के इस विशेष सत्र का निर्णय आज दोपहर अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की अध्यक्ष में सभी दलों के नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से विधानभवन में लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विस्तार से विषय को रखा और कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 'सस्टेनेबुल डेवलपमेंट गोल्स' 'समेकित विकास के लक्ष्य' पर भारत समेत 107 देशों ने हस्ताक्षर बनाए थे। उन लक्ष्यों में प्रमुख रूप से गरीबी दूर करना, स्त्री-पुरूष असमानता को दूर करना, कुपोषण, सबके लिए स्वास्थ्य, सबके लिए ऊर्जा, सबके लिए शिक्षा, पोषण, पेयजल लैंगिक समानता करना आदि लक्ष्य तय किये गये थे। यह विषय अधिकांश देशों के मुख्य एजेण्डे में है। भारत सरकार, उत्तर प्रदेश की सरकार इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्व

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय लोकार्पण किया

चित्र
  मुख्यमंत्री ने जनपद सुल्तानपुर के विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की  लखनऊ ।   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद सुल्तानपुर में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का उद्घाटन/ लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रथम बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का प्रथम ध्येय है भयमुक्त वातावरण सृजित करना एवं प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करना। इस उद्देश्य पर चलते हुए पुलिस को वर्तमान परिवेश के अनुसार दक्ष करने हेतु ऐसे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयों की आवश्यकता महसूस की गयी और प्रदेश में 9 प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना की गयी, जिसमें हजारों की संख्या में प्रशिक्षु आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण केन्द्रों की उपयोगिता को देखते हुए इस जनपद में प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया जा रहा है। शीघ्र ही ऐसे एक और प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन/लोकार्पण जनपद जालौन (उरई) में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रयागराज में सम्पन्न हुए कुम्भ, सामान्य लोक सभ

यूपी रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन की बैठक में दो सुत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलन की तैयारी

चित्र
लखनऊ। यू.पी. रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की चारबाग क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रांतीय बैठक में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के निजीकरण, दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के मुद्दे पर चर्चा करने के साथ आन्दोलन करने की रणनीति बनाई गई।  बैठक में परिवहन निगम के निजीकरण से जनता को होने वाले नुकसान नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। उदाहरण के तौर पर मध्य प्रदेश परिवहन है की मिसाल दी गई तथा  परिवहन निगम की सुविधाएं और प्राइवेट और डग्गामार से मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई। निगम में 15-20 साल से संविदा पर काम करने वाले चालक और परिचालक और दैनिक वेतनभोगी  कर्मचारी जिनको आज के समय पर इतना भी वेतन नहीं मिलता की ठीक से अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इस दो सुत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यालय को सौंपा गया। तथा आगे की रणनीति तैयार की गई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि इन दो सुत्रीय मांगों के बारे में कर्मचारियों के साथ साथ जनता को जागरूक करने एवं निजीकरण का विरोध किया जाएगा। और कर्मचारियों को नियमित करने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।अत:सभी लोग जन

पंद्रह सौ गांवो का विकास करेंगे प्रा0वि0वि0 के सात सौ संस्थान

चित्र
बैठक की अध्यक्षता करते कुलपति विनय कुमार पाठक लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लगभग 1500 गांवो को गोद लेने के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में  बैठक आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय से सम्बद्ध लगभग 700 संस्थान द्वारा दो-दो गांवो को जोड़ने का निर्णय लिया गया। विवि से सम्बद्ध सात सौ संस्थानो में लगभग 2.5 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सम्बद्ध संस्थानों में लगभग 20 हजार शिक्षक और 2.5 लाख छात्र-छात्राएं गांवों के विकास में सीधे भागीदार बनेंगे। इस मुहिम के माध्यम से ग्रामीण अंचलों की विभिन्न समस्याओं का टेक्नोलाॅजी के माध्यम से निदान करने के लक्ष्य की पूर्ति की जा सकेगी। श्री पाठक ने कहा कि जल संरक्षण, वैकल्पिक ऊर्जा, जीरो बजट फोर्मिंग, मृदा संरक्षण और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आदि के लिए कार्य किये जायेंगे, साथ ही उन्होंने ने बताया कि ड्रेनेज और बम्बू हाउस टेक्नोलॉजी के विस्तार के लिए भी शोध कार्यों को बढ़ावा दिए जाने का कार्य किया जायेगा।