संदेश

एकेटीयू की संक्रमण रोकने में सक्षम नोट गिनने वाली मशीन को मिला पेटेंट

चित्र
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में कोरोनाकाल के दौरान नोट गिनने वाली सेनेटाइजिंग युक्त मशीन के अविष्कार को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने पेटेंट किया है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज ने पेटेंट के लिए आवेदन किया था। इस मशीन को डॉ अनुज कुमार शर्मा और महीप सिंह ने बनाया था। कोरोना काल के दौरान जब तेजी से संक्रमण फैल रहा था तब इस मशीन को बनाने का आइडिया आया था। इसके जरिये बिना कोरोना के संक्रमण के नोटों को आसानी से गिना जा सकता है।  यह मशीन सेनेटाइज करके 200 नोट प्रति मिनट गिनने में सक्षम है। यूवी लाइट और सेनेटाइजर का प्रयोग करके इसे बनाया गया है। इस मशीन में सेनेटाइज के भाप का प्रयोग किया जाता है। इससे नोट खराब नहीं होती। इससे नोट गिनने पर कोरोना के अलावा अन्य संक्रमण को भी फैलने से रोका जा सकता है। भविष्य में विश्वविद्यालय यदि कोई इंडस्ट्री इस तकनीक को लेना चाहेगी तो उसे टेक्नोलॉजी ट्रांसफर भी करेगा। पेटेंट मिलने पर माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय ने मशीन बनाने वाली टीम को बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय लगातार तकनीकी के क्षेत्र में ऐसे कार्य कर रहा है। उच

स्वस्थ शरीर के लिए मुख का स्वस्थ रहना जरूरीः डॉ निखिल श्रीवास्तव

चित्र
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर डॉ. निखिल श्रीवास्तव ने बताए दांतों को स्वस्थ रखने के उपाय डॉ. निखिल श्रीवास्तव लखनऊ। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डेन्टल कॉलेज के प्राचार्य एवं देश के जाने माने दंत चिकित्सक डॉ. निखिल श्रीवास्तव ने मुख स्वास्थ्य दिवस पर देशवासियों को मुख स्वास्थ्य के लिए सचेत किया। उन्होंने मुख की बीमारियों से बचने हेतु उपाय बताए। डॉ निखिल ने बताया कि मुख स्वास्थ्य दिवस को मनाने का उद्देश्य जन साधारण को मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि एफडीआई के अनुसार बुजुर्गों के मुख में अपने अंतिम समय में कम से कम 20 दांत हो तभी उनको मौखिक रूप से स्वस्थ माना गया। बच्चों में कम से कम 20 दूध के दांत हो। एक आम व्यस्क के मुख में कुल 32 दांत एवं जीरो कैविटी होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि इस बार 2024 में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का विषय ‘एक खुश मुख एक खुश शरीर‘ रखा गया है।  उन्होंने जागरूकता प्रदान करते हुए कहा कि मुह में कई ऐसी बीमारियां एवं कीटाणु होते है जो शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करते है, जै

सीनियर आईएएस दीपक कुमार को मिला यूपी के गृह सचिव का चार्ज

चित्र
लखनऊ। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को गृह सचिव बनाया गया। पैनल में भेजे गये तीन नामों में आईएएस दीपक कुमार के नाम पर निर्वाचन आयोग ने मुहर लगाई। कल चुनाव आयोग ने गृह सचिव संजय प्रसाद को पद से हटाने का आदेश दिया था। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। इनके पास इस समय अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा और अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा का चार्ज है। दीपक कुमार की साफ सुथरी के चलते आयोग ने गृह सचिव बनाया है। 

मेगा ट्रेड में होली के लोकरंग समारोह ने मचाया धमाल

चित्र
नव अंशिका फाउंडेशन के संयोजन में अंक फाउंडेशन के कलाकारों ने  भारत अंतर्राष्ट्रीय मेगा ट्रेड फेयर में आयोजित की “होली के लोकरंग बॉलीवुड के संग” लखनऊ। अंक फाउंडेशन संस्था की ओर से “होली के लोकरंग बॉलीवुड के संग” कार्यक्रम का आयोजन सोमवार 18 मार्च को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे “भारत अंतरराष्ट्रीय मेगा ट्रेड फेयर” के मंच पर किया गया। कार्य क्रम का संयोजन नव अंशिका फाउंडेशन के द्वारा किया गया है, इसमें अंक फाउंडेशन के कलाकारों ने होली के गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर होली की उमंग को तरोताजा कर दिया। इस यादगार कार्यक्रम की शुरुआत अनुष्का श्रीवास्तव ने शिव स्तुति से की। इस मनभावन एकल नृत्य की प्रस्तुति के बाद बारी आई समूह नृत्य की। उसमें अजीत, प्रदीप, अमन, सौम्या और प्रवीण ने गीत पर पेश नृत्य देखते ही बना। इसमें कॉलेज की लड़कियों ने मिक्स बॉलीवुड सॉन्ग ने पारंपरिक नृत्य के साथ प्रभावी संयोजन पेश किये।  “बाग में राम को देखकर, जनक नन्दनी” गीत पर जितेन्द्र शर्मा ने सुंदर नृत्य किया। इसमें सीता स्वयंवर के पूर्व का प्रसंग नृत्य के माध्यम से पेश किया गया। पांच

डिवाइन एजुकेशन से संस्कारवान बनते हैं बच्चेः डॉ भारती गांधी

चित्र
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अलीगंज द्वितीय कैम्पस द्वारा आयोजित डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स में अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सीएमएस संस्थापिका निदेशिका डॉ भारती गाँधी ने कहा कि डिवाइन एजुकेशन से ही हम बच्चों को संस्कारवान बना सकते हैं एवं उनका सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। घर एवं विद्यालय में ईश्वरमय वातावरण होना चाहिए तभी हम शिक्षक, अभिभावक व विद्यालय तीनों मिलकर बच्चों को सही रास्ते पर ले जा सकते हैं। डॉ गाँधी ने कहा कि उद्देश्यपूर्ण शिक्षा का मनुष्य के ऊपर व्यापक प्रभाव होता है।  सीएमएस अपने छात्रों को व्यापक तथा समाजोपयोगी ज्ञान को अर्जित करने के लिए प्रेरित करता है तथापि उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाता है। इससे पहले डॉ भारती गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या संविदा अधिकारी ने अभिभावकों व शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सीएमएस राजाजीपुरम तृतीय कैम्पस द्वारा भी ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्र

फागोत्सव : उड़ा गुलाल, खेली फूलों की होली

चित्र
रंग डारो न कान्हा भीजत चुनरी लखनऊ। फागोत्सव श्रृंखला के तहत लोक संस्कृति शोध संस्थान की होली बैठकी में फूलों की होली खेली गयी। सोमवार को जानकीपुरम के सेक्टर डी स्थित पुनर्नवा परिसर में ढोलक की थाप और मंजीरे के साथ पारम्परिक गीत संगीत के बीच एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फाग की खुशियां साझा हुईं। बैठकी का शुभारम्भ लोक गायिका रीता पाण्डेय ने फागुन मा होरी खेलें गणपति देवा से किया। इसके बाद रंग डारो न कान्हा भीजत चुनरी, होलिया में उड़े रे गुलाल जैसे गीत प्रस्तुत किये। मधुलिका श्रीवास्तव ने होली खेंले रघुवीरा अवध में, होली न खेलूंगी नंदलाल, रंग डार गयो सांवरिया सुनाया।  आकाशवाणी की गायिका अनीता मिश्रा ने रंग बरसे श्याम खेंले घर से, अपने अपने झोली में भरके गुलाल रे, कुमकुम मिश्रा ने आज खेलो श्याम संग होली तथा होरी में मेरो लग जायेगी सुनाया। नृत्यांगना ज्योति किरन रतन, दिव्या शुक्ला, माधुरी आदि ने होली गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी ने बताया कि होरियारों की टीम शहर में अलग अलग स्थानों पर फगुआ गाने निकल पड़ी है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से साहित्यकार व लोक गायिका डा. स्मिता म

पुतिन ने हासिल की रिकॉर्ड जीत: नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

चित्र
विजय भाषण में रूसी सेना को मजबूत करने की कही बात व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को दोबारा रूस का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि वह नई दिल्ली और मॉस्को के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए रूसी नेतृत्व के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। पुतिन ने 87.8 प्रतिशत वोट हासिल कर रूस के सोवियत इतिहास एक रिकॉर्ड बनाया है। मॉस्को में अपने विजय भाषण में पुतिन ने समर्थकों से कहा कि वह यूक्रेन में रूस के "विशेष सैन्य अभियान" से जुड़े कार्यों को हल करने को प्राथमिकता देंगे और रूसी सेना को मजबूत करेंगे। व्लादिमीर पुतिन 1999 से रूस के नेता हैं। वह दिसंबर 1999 में कार्यवाहक राष्ट्रपति बने और फिर 2000 से 2008 तक दो कार्यकाल तक सेवा की. पुतिन को दिसंबर 1999 में बोरिस येल्तसिन द्वारा राष्ट्रपति पद सौंपा गया था। उन्होंने जोसेफ स्टालिन के बाद से रूस के किसी भी अन्य नेता की तुलना में अधिक समय तक रूसी राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है।  रूस की सत्ता पर पिछले 24 साल से काबिज राष्ट्रपति व्लादिम