संदेश

नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों को सम्मानित किया गया

चित्र
  15 विभूतियों को रत्न ए अवध सम्मान एवम 101 समाजसेवियों को छत्रपति शाहूजी महाराज सम्मान   लखनऊ (नागरिक सत्ता)। सामाजिक संस्था नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह के अंतर्गत गुरुवार को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 विभूतियों को रत्न ए अवध सम्मान से नवाजा गया एवं समाज सेवा क्षेत्र में कार्यरत 101 समाजसेवियों को छत्रपति शाहूजी महाराज सम्मान से सम्मानित किया गया। रत्न ए अवध सम्मान से सम्मानित विभूतियों में अपर पुलिस उपायुक्त स्वेता श्रीवास्तव, डॉ अर्चना कनौजिया वरिष्ठ चिकित्सक, अर्चना सिंह सेंटर प्रभारी वन स्टॉप सेंटर 181, विशाल सिंह फूडमैन ,वर्षा वर्मा,मनोज सिंह चौहान,मोहित सिंह चौहान,मोहित बजाज,नीमा पंत,राखी सिंह,डिंपल दत्ता,दिनेश शुक्ल, मोहम्मद सैफ आदि सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सुरेश चंद्र तिवारी विधायक कैंट,एवम एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर के चतुर्वेदी पूर्व आई जी उत्तर प्रदेश पुलिस,राहुल गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो,एस.एम. कासिम आब्दी (आइपीएस) अपर पुलिस उ

मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव की तिथियों का किया एलान, चुनाव आचार संहिता आज से लागू

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर 5 राज्यों में चुनाव की तिथियों का  एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर होने वाले चुनाव के तिथियों की घोषणा के साथ ही यूपी में आचार संहिता भी लागू हो गई है।  मख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यूपी में चुनाव सात चरणों में सम्पन्न होंगे। पहला चरण 10 फरवरी को, दूसरा चरण 14 फरवरी को, तीसरा चरण 20 फरवरी को, चौथा चरण 23 फरवरी को, पांचवां चरण 27 फरवरी को, छठा चरण 3 मार्च, एवं सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को सम्पन्न होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना से बचाव हमारी पहली प्राथमिकता है। बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए एवं कोविड संक्रमित लोगों के लिए भी पोस्टल बैलेट सुविधा दी जाएगी। सेनेटाइजर, थर्मल स्कैनर का प्रयोग प्रत्येक पोलिंग बूथ पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24.9 लाख युवा मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2017 के चुनाव के मुकाबले 16 प्रतिशत पोलिंग बूथ बढ़ाये गये हैं। 2.15 लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है। राज्यों के साथ

दूरदर्शन कॉन्क्लेव: "कितना बदला यूपी" का हुआ समापन

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। दूरदर्शन द्वारा लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय डीडी कॉन्क्लेव "कितना बदला यूपी" का समापन आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस आयोजन में कुल 12 सत्र हुए जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों में प्रतिभाग किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति, आधी आबादी की समझदारी क्या बढ़ेगी भागीदारी, लोकतन्त्र में छोटे दल, बड़ी भूमिका, जैसे सत्र बेहद रोचक और आकर्षक तथा जानकारी भरे रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सभी इकाइयों दूरदर्शन, आकाशवाणी, पीआईबी सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर दूरदर्शन के महानिदेशक मयंक अग्रवाल, अनुपम स्वरूप केंद्राध्यक्ष दूरदर्शन,अपर महानिदेशक प्रिया कुमार, निदेशक धर्मेंद्र तिवारी, निदेशक संतोष, संयुक्त निदेशक गार्गी मलिक, पीआईबी और डी डी लखनऊ के अपर महानिदेशक राम प्रताप सरोज, रमा अरुण त्रिवेदी, प्रोग्रामिंग हेड, उप निदेशक डॉ एमएस यादव सहित, एपी मिश्रा, सहायक निदेशक, मीडिया और संचार अधिकारी सुंदरम चौरसिया मौजूद रहे।

जीवन में देश-हित कार्यों को प्राथमिकता दें: आनंदीबेन पटेल

चित्र
  अपने भ्रमण में सीमावर्ती क्षेत्रों को भी शामिल कर अनुभव प्राप्त कर सीमा सुरक्षा बल की चुनौतियों को समझने की आवश्यकता क्रान्तिकारी परिवर्तन लाने वाली योजनाओं और उनके लाभार्थियों से मिलकर बदलाव को समझने की जरूरत है लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन स्थित जनकक्ष में छात्र संसद से जुड़कर देश भ्रमण के दौरान प्रदेश भ्रमण पर आए 45 छात्र-छात्राओं से भेंट कर विद्यार्थियों से उनके भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों की जानकारी प्राप्त की और निरंतर विकास के लिए उन्हें जीवन में सदैव सक्रिय बने रहने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों की जिज्ञासा पर अपने राजनीतिक जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए राज्यपाल ने उन्हें किसी भी योजना के क्रियान्वयन में लगने वाले समय के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में कई समस्याएं देरी का कारण होती हैं। समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। समस्या का समाधान होने से ही परिवर्तन आता है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को पढ़ने की आदत बनाए रखने और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग सीमित और विकास कार्यों के लिए करने को प

उतर प्रदेश का हुआ चौतरफा विकास: अनुराग सिंह ठाकुर

चित्र
दूरदर्शन के दो दिवसीय कॉन्क्लेव ''कितना बदला यूपी'' का अनुराग सिंह ठाकुर ने लखनऊ में किया शुभारंभ लखनऊ (नागरिक सत्ता)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज लखनऊ में दूरदर्शन द्वारा आयोजित दो दिवसीय (7 और 8 जनवरी) डीडी कॉन्क्लेव 'कितना बदला यूपी' के शुभारम्भ सत्र में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज का यूपी बहुत बदल गया है और फ़र्क साफ नजर आता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था को बेहतर बनाते हुये राज्य को अराजक तत्वों और भ्रष्टाचार से मुक्त कर दिया है।  श्री ठाकुर ने कहा कि कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है, इसलिए राज्य में निवेश बड़ी मात्रा में आ रहा है। राज्य में मेट्रो हवाई अड्डे या अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं से राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर मोर्चे पर विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और राज्य सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के आदर्श वाक्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विरासत को बचाया और हर क्षेत्र का विकास

एकेटीयू: सम्बद्ध संस्थानों को एनआईआरएफ रैंकिंग प्राप्त करने के मार्ग दर्शन के लिए बैठक का आयोजन

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो विनीत कंसल की अध्यक्षता में एनआईआरएफ रैंकिंग में प्रतिभाग करने के लिए विश्वविद्यालय के सम्बद्ध संस्थानों के मार्ग दर्शन के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, विशेष सचिव, व्यवसायिक शिक्षा उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के डीन पीजी प्रो एमके दत्ता ने एनआईआरएफ रैंकिंग के पाँचों पैरामीटर के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि शोध एवं विकास में विश्वविद्यालय के अधिकतर संस्थानों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हैं। साथ ही गुणवत्तापरक जर्नल्स में प्रकाशन पर ध्यान देने की भी आवश्यकता है। उन्होंने स्कोपस और वेब ऑफ़ साइंस पर संस्थान की प्रोफाइल बनाने की जानकारी प्रदान की। साथ ही साथ संस्थानों के शिक्षकों को एससीआई एवं स्कोपस जर्नल्स में शोधपत्र प्रकाशन एवं शोध प्रोजेक्ट के लिए अनवार्य रूप से प्रयास हेतु निर्देशित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी पाठ्यक्रम में एससीआई एवं स्कोपस जर्नल्स में शोधपत्र प्रकाशन की अनिवार्यता की गयी है। कुलपति प्रो विनीत कंसल ने कहा क

विकास के कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी: रमापति राम त्रिपाठी

चित्र
  11 सड़क व दो पंचायत भवन का हुआ लोकार्पण    योगी सरकार ने विकास हेतु खोला अपना खजाना: नीरज शाही पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुआ विकास कार्यों का लोकार्पण: पवन कुमार गुप्ता   देवरिया (नागरिक सत्ता)। विकासखंड देवरिया सदर के अंतर्गत ग्राम सभा बांकी में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्माण कराये गए विभिन्न सड़कों, नालियों व दो पंचायत भवन का लोकार्पण देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी द्वारा किया गया।    बतौर मुख्य अतिथि डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उपस्थित उत्तर प्रदेश में विकास के कार्यों का दौर चल पड़ा है, आज उत्तर प्रदेश में सड़कों का निर्माण और जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यों का व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भय भूख व भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने हेतु लगी हुई है। एक तरफ हम विकास कार्यों को लेकर आप सभी के बीच आए हैं वही आने वाले दिनों में आप सभी से एक बार फिर दोबारा हम जनसमर्थन की मांग करते हैं l विशिष्ट अतिथि के रूप में लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष नीरज शाही  ने कहा कि उत्तर प्रदेश वि