संदेश

आलमबाग बस टर्मिनल पर ध्वजारोहण किया गया

चित्र
लखनऊः 15 अगस्त, 2020 स्वतंत्रता दिवस की 74वी वर्षगांठ पर आलमबाग बस टर्मिनल लखनऊ के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही आजादी शहीदों को नमन किया गया। बस टर्मिनल कर्मचारियों व धिकारियो द्रारा सयुक्त रूप से झंडा रोहण कार्यक्रम का आयोजन सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखकर सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए यू.पी. रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि यह आजादी उन वीर सपूतों की देन है जो आजादी की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गये। आइए हम सब मिलकर अखण्ड भारत को आत्मस्वालम्बी बनाने का संकल्प लें। रूपेश कुमार ने कहा कि इस कोरोन महामारी की लड़ाई में निगम के कर्मचारियों ने दिनरात एक कर प्रवासी लोगों मजदूरों कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता।  इस अवसर पर टर्मिनल एआरएम मतीन अहमद चारबाग डिपो एआरएम अमर नाथ सहाय आलमबाग डिपो एआरएम डी.डी.गर्ग अजय कुमार प्रजापति राज्य विधि अधिकारी सुप्रीम कोर्ट ने अपने विचार रक्खे। कार्यक्रम में रीता सक्सेना, राधा प्रधान, माधुरी,प्रतिमा, अमर जीत सिंह,एन.एन.पांडे,वसीम सिद्धिकी, शीतल प्रसाद,गुरमीत सिंह वीरबहादुर स

देवरिया को पुनः चीनी का कटोरा बनाना होगाः नीरज शाही

चित्र
  देवरियाः 15 अगस्त, 2020 सहकारी गन्ना समिति (केन यूनियन) देवरिया के परिसर में 74 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर झंडारोहण करते हुए लाल बहादुर गन्ना किसान संस्थान उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) नीरज शाही ने कहा कि आज भारत अखंड भारत की तरफ बढ़ता चला जा रहा है और हम सभी को एक आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु आज संकल्प लेना होगा। उन्होने कहा कि कभी देवरिया जनपद को चीनी का कटोरा कहा जाता था लेकिन आज नहीं है। इसके जिम्मेदार पूर्ववर्ती सरकारे रही हैं। देवरिया के वैभवशाली दिनों को वापस लाकर पुनः चीनी का कटोरा बनाना होगा, तभी यहां के किसान समृद्ध और आत्मनिर्भर बन सकेंगे इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कृत संकल्पित है। बस जरूरत है हम सभी को किसानों के बीच जाकर उनको जागरूक करने की। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।   ध्वजारोहण के अवसर पर सचिव आदित्य प्रसाद मिश्रा, गन्ना विकास परिषद के गन्ना पर्यवेक्षक, लिपिक गुड्डू राव, गन्ना विकास समिति के जगरनाथ शाही, जमालुद्दीन, राजबहादुर सहित परिसर के मंदिर के महंत

स्वाधीनता दिवस समारोह को परम्परागत सादगी एवं हर्षोल्लास से मनाएंः मुख्यमंत्री

लखनऊः 14 अगस्त, 2020 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान होने वालों को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास’ तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने की अवधारणा को अंगीकृत करते हुए उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ तथा सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कटिबद्ध है। राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों विशेष रूप से किसानों, गरीबों, वंचितों, शोषितों एवं उपेक्षित वर्ग के साथ-साथ प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमन्दो

स्थापना दिवस को देशभक्ति माहौल में बदलने का प्रयास

चित्र
  लखनऊ: 14 अगस्त, 2020  सीटीसीएस परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संस्था की स्थापना के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कृष्ण रंग में स्वतंत्र भारत थीम पर शुक्रवार को सीटीसीएस के फेसबुक पेज पर दोपहर दो बजे से लेकर रात नौ बजे तक विभिन्न कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश भक्ति के जज्बे को प्रस्तुत किया गया।   वर्तमान परिस्थियों को देखते हुए इस वर्ष सीटीसीएस फैमिली एनजीओ के वार्षिकोत्सव का आयोजन अंजली फिल्म प्रोडक्शन के साथ मिलकर फेसबुक लाइव के माध्यम से कराया गया जिसमें मोडासा गुजरात, दरभंगा बिहार एवं भोले बाबा की नगरी काशी वाराणसी, लखनऊ एवं फतेहपुर शहर के विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ की उभरती कलाकार व बाल नृत्यांगना वैष्णवी शुक्ला द्वारा स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आधारित गानों पर नृत्य प्रस्तुति से किया गया। लखनऊ की भूमिका गुप्ता ने जन्माष्टमी थीम पर आधारित अच्युतम केशवं, श्रीकृष्ण गोबिंद हरे मुरारी व स्वतंत्रता दिवस की थीम गायन प्रस्तुत किया। लखनऊ से ही अर्पित सिंह एवं खुशी अवस्थी ने भी अरे द्वार पालों व ए वतन

स्वतंत्रता दिवस और देश की आधी आबादी

चित्र
सोनम लववंशी (स्वतंत्र लेखिका) लखनऊः 14 अगस्त, 2020 देश की आजादी को 73 सावन बीत गए है और हम 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहें लेकिन इस आजाद देश में आज भी आधी आबादी गुलामी की जंजीरों में जकड़ी हुई है। हम कहने को 21वीं सदी में जी रहे है। जहां समता और स्वतंत्रता की बात भी बहुतायत में होती है। हमारे संविधान का अनुच्छेद 14 से 18 महिलाओ को पुरुषों के समान समानता का अधिकार प्रदान करने की वकालत भी करता है। इन सब तथ्यों के बावजूद महिलाओं की स्वतंत्रता से जुड़ी बातें सिर्फ किताबी ही मालूम पड़ती हैं। जो एक दुःखद स्थिति है। ऐसे में क्यों आज भी महिलाओं के प्रति समाज की सोच नही बदल पा रही है? क्यों आज भी पितृ-सत्तात्मक सोच समाज मे हावी है? ऐसे कुछ सवाल अंदर से झकझोरने का काम करते हैं। जब समाज के सृजन में महिलाओं और पुरुषों का सामान योगदान है तो फिर क्यों महिलाओं को पुरुषों से कमतर आका जा रहा है? जीवन की धुरी में जब महिला और पुरुष समान भूमिका निभाते है। जीवन के रंगमंच पर किसी एक के बिना जिंदगी की गाड़ी नही चल सकती। फिर क्यों महिलाओं को पुरुषों से कमतर आंका जाता है? इसका जवाब स्वतंत्र देश को सोचना चाहिए

15 अगस्त का ऐतिहासिक दिन हमें राष्ट्रीय गौरव एवं आत्मसम्मान की अनुभूति कराता हैः राज्यपाल

चित्र
लखनऊः 14 अगस्त, 2020 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 74वें स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की है। राज्यपाल ने अपने सन्देश में कहा है कि 15 अगस्त का ऐतिहासिक दिन हमें राष्ट्रीय गौरव एवं आत्मसम्मान की अनुभूति कराता है। आज के दिन हम उन सभी वीर सपूतों एवं शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने स्वाधीनता संघर्ष में अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के अवसर पर प्रदेशवासियों को राष्ट्रहित में त्याग और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए हमें सदैव तत्पर रहना होगा। इसी में देश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक गौरव को समृद्ध बनाये रखने का मर्म निहित है। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने तथा पर्यावरण को सुधारने का भी सभी को संकल्प लेना होगा, जिससे भावी पीढ़ी को स्वच्छ, सशक्त और सुरक्षित भारत विरासत में मिल सके।

पुलिस की छवि जनता में मित्र की तरह होनी चाहिएः राज्यपाल

चित्र
लखनऊः 14 अगस्त, 2020 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा के 72वें आर0आर0 (2018-19 बैच) के 14 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट किया। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों में असुरक्षा की भावना को खत्म करने का माहौल बनायें, जिससे कि बेटियां बेधड़क होकर कहीं आ जा सकें और माता पिता को चिन्ता भी न रहे। व्यावहारिक ज्ञान व प्रशिक्षण आपको फील्ड में ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप लोग गांव के बच्चों से मिलें और उन्हें मित्र बनायें। ये बच्चे गांव में होने वाली हर घटनाओं के बारे में आपको सूचित करते रहेंगे और आपके बड़े काम आयेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता में मित्र की तरह होनी चाहिए। आप सदैव जनता के प्रति संवेदनशील रहें। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अधिकारियों से कहा कि टी0बी0 ग्रस्त बच्चों को स्वयं गोद लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बच्चा जब ठीक होगा तो आपको भी संतुष्टि मिलेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी से समन्वय कर स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र मे