संदेश

नवविवाहित जोड़े को सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद

चित्र
लखनऊ। राजधानी के रेडिसन होटल में गरिमा मिश्रा व प्रभाकर मिश्रा के शादी समारोह में पहुच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव वरवधु को आशीष प्रदान किया सुखी जीवन की कामना की। इस अवसर पर केन्द्रिय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन, प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमुर्ती अरूण मिश्रा एवं अन्य न्यायमुर्ती तथा वरिष्ठ आईएएस दिवाकर मिश्रा, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण तिवारी, अधिवक्ता तरूण मिश्रा एवं तमाम गणमान्य लोगों ने वर वधु को स्नेहाशीष प्रदान किया।

कार्य संचालन सरकार की प्राथमिकता के अनुसार: संजय तिवारी

चित्र
लखनऊ। आरटीओ कार्यालय में रायबरेली से स्थानांतरित होकर आये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के पद पर संजय तिवारी ने अपना कार्य भार ग्रहण कर लिया है। उन्होने कहा कि सरकार की प्राथमिकता के अनुसार कार्य को सुचारू रूप से कार्य संचालित कराना ही पहली प्राथमिकता है। शहर में अनियमित रूप से चल रहे वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग चलते रहते हैं और आगे भी चलते रहेंगे। डग्गामार वाहनों से हो रही राजस्व की क्षति पर श्री तिवारी ने कि डग्गा मार वाहनों पर भी चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी ताकि राजस्व का नुक्सान न होने पाये।

परिवहन निगम में रूपेश कुमार दूसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष, सुभाष वर्मा क्षेत्रीय मंत्री निर्वाचित

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारियों के संगठन, उत्तर प्रदेश रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन के लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के चुनाव में रूपेश कुमार अपने प्रतिद्वंद्वी स्वदेश मिश्रा को पराजित करते हुए दुसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं क्षेत्रीय मंत्री के पद के एन एन पांडेय को पराजित करते हुए सुभाष वर्मा क्षेत्रीय मंत्री निर्वाचित हुए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय मंत्री पद के चुनाव में कुल 66 मत पड़े जिसमें 38 मत प्राप्त कर रूपेश कुमार को 10 मतों विजयी घोषित किया गया तथा 28 मत स्वदेश मिश्रा को मिले, क्षेत्रीय मंत्री पद के चुनाव में भी सुभाष वर्मा को 38 मत एवं एन एन पांडेय को 28 मत प्राप्त हुए। इस अवसर पर रूपेश कुमार ने कहा कि यह जीत हमारी नहीं कर्मचारियों की जीत है। मैं पिछले कार्यकाल में भी कर्मचारियों के हित एवं मान सम्मान  के लिए लड़ाई लड़ता रहा आगे भी लड़ता रहूंगा।

अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर तमकुही ब्लाक में योग सिविर का आयोजन

चित्र
देवरिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तमकुहीराज के ब्लॉक परिसर मे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष एवं हिन्दू यूवा वाहिनी के संयोजक नीरज शाही ने कहा कि योग भारत की देन है, और पूरे विश्व में फैला हुआ है। योग से शरीर स्वस्थ रहता है। हम सबको प्रतिदिन योगा करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय राय ने किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा प्रेमचंद्र मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय राय, योग प्रशिक्षक अशोक राय,मंडल अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, वीडियो अरुण यादव,अरुण कुमार राव (अधिवक्ता), शैलेंद्र सिंह,धनवंत सिंह,पुन्य प्रकाश पाण्डेय, ब्लॉक के कर्मचारी, ग्राम प्रधान और क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित थे।

नेपाल के पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल प्रेस क्लब में लखनऊ के पत्रकारों से की चर्चा

चित्र
लखनऊ । नेपाल से भ्रमण पर आया पत्रकारों के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने आज यूपी प्रेस क्लब के यूनियन भवन मैं बैठक कर विचार विमर्श किया। नेपाल और भारत के बीच पत्रकारिता जगत में आपसी संबंध मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। इस पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी व महामंत्री प्रेम कान्त तिवारी, लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिव शरन सिंह, महामंत्री के विश्व देव राव, सचिव विनीता रानी विन्नी तथा नेपाल फाउंडेशन के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में उक्त उक्त विचार रखे गए । नेपाल फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास ठाकुर के नेतृत्व में अवंती सिन्हा लाल आई रे, युवराज गौतम ,कोमल भट्ट व महेश गौतम के साथ समाजवादी चिंतक, प्रसपा के प्रवक्ता दीपक मिश्रा साथ में उपस्थित रहे। आपसी आपसी बातचीत में भारत और नेपाल के राजनीतिक संबंधों पर चर्चा की गई। लखनऊ मण्डल यूनियन के प्रवक्ता जे पी शुक्ला ने सभी का स्वागत किया।

देवरिया में गन्ना सर्वे कार्यों का नीरज शाही ने किया निरीक्षण

चित्र
देवरिया। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) नीरज शाही ने ग्राम सभा पिपरा चंद्रभान एवं महुआबारी में गन्ना सर्वेक्षण की स्थिति की जांच किया। जांच के दौरान किसानों से घोषणा पत्र भरने के बारे में बताया एवं सर्वे कर्मियों द्वारा सर्वे ठीक से न करने पर उन्हे अवगत कराने को कहा। श्री शाही ने कहा कि एक भी किसान का सर्वे छूटना नहीं चाहिए। सर्वे में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बक्शा नही जायेगा। इस दौरान केन यूनियन के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, गन्ना विकास परिषद के वरिष्ठ सुभाषचंद्र सुमन, प्रतापपुर चीनी मिल के उप महांप्रबंधक एचके शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक आर.यस पाण्डेय, भरत प्रसाद सुपरवाइजर, अंशु यादव सुपरवाइजर, धनवंत सिंह, पुण्य प्रकाश पांडेय व किसान पुनीत शाही, वीरेंद्र यादव, गुड्डू सिंह, प्रदुमन पाण्डेय, निर्भय शाही, हरिओम यादव, सत्येंद्र यादव आदि क्षेत्रीय किसान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रंजीत कुमार सिंह की हत्या पर नीरज शाही ने शोक जताते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया

चित्र
  सन्दीप मल देवरिया।  लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने बंजरिया शुक्ल गांव के निवासी रंजीत कुमार सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह की हत्या हो जाने पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर सवेदना व्यक्त किया एवं हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा देते हुए पुलिस अधीक्षक से तत्काल गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  इस मौके पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र जी, उपेन्द्र तिवारी ब्लाक अध्यक्ष भटनी प्रधान संघ, राणा प्रताप सिंह किसान नेता, संजय राय ब्लाक हियुवा, गणेश प्रसाद प्रधान बैकुंठ पुर, छोटेलाल ग्राम प्रधान बरुआडीह, रमाशंकर सिंह प्रधान, शंकर दयाल सिंह, घनश्याम सिंह,प्रमोद सिंह, अशोक सिंह ने भी शोक संतप्त परिवार में संवेदना व्यक्त किया। परिवार में ब्रेन ट्यूमर से जूझती मां का चित्कार हृदय विदारक था बगल खड़ा मृतक का छोटा भाई सिसक रहा था, तीन अविवाहित बहनों का हाल कारुणिक था। रंजीत का सहपाठी जो घटना का चश्मदीद गवाह भी है,उसके द्वारा घटना का वर्णन करना मर्माहत करने वाला है।