देवरिया में गन्ना सर्वे कार्यों का नीरज शाही ने किया निरीक्षण


देवरिया।
लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) नीरज शाही ने ग्राम सभा पिपरा चंद्रभान एवं महुआबारी में गन्ना सर्वेक्षण की स्थिति की जांच किया। जांच के दौरान किसानों से घोषणा पत्र भरने के बारे में बताया एवं सर्वे कर्मियों द्वारा सर्वे ठीक से न करने पर उन्हे अवगत कराने को कहा।



श्री शाही ने कहा कि एक भी किसान का सर्वे छूटना नहीं चाहिए। सर्वे में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बक्शा नही जायेगा। इस दौरान केन यूनियन के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, गन्ना विकास परिषद के वरिष्ठ सुभाषचंद्र सुमन, प्रतापपुर चीनी मिल के उप महांप्रबंधक एचके शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक आर.यस पाण्डेय, भरत प्रसाद सुपरवाइजर, अंशु यादव सुपरवाइजर, धनवंत सिंह, पुण्य प्रकाश पांडेय व किसान पुनीत शाही, वीरेंद्र यादव, गुड्डू सिंह, प्रदुमन पाण्डेय, निर्भय शाही, हरिओम यादव, सत्येंद्र यादव आदि क्षेत्रीय किसान मुख्य रूप से उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही