संदेश

रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन का क्षेत्रीय कार्यालय में गठन

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन की शाखा का लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय में शाखा का गठन कराते हुए शाखा अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार गौतम एवं शाखा मंत्री के पद पर राम बालक, उपाध्यक्ष पर आईए अंसारी व जितेन्द्र कुमार, संयुक्त मंत्री के पद पर ज्योती अवस्थी एवं कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रमेश रस्तोगी, सुरेन्द्र कुमार, जेपी मिश्रा, रोहित श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, मो0 अजीज, राम दूलारे, आरपी श्रीवास्तव, राम बक्स, मसूदुल हक, बच्चू लाल, विनोद चन्द्र, ज्योती शुक्ला, आरके गौतम, को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। शाखा का गठन क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार एवं क्षेत्रीय मंत्री एनएन पाण्डेय की देख रेख में सम्पन्न कराया गया।

आलमबाग बस स्टैंड पर गर्म पानी पिने को मजबूर एसी बस के यात्री

चित्र
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आलमबाग डिपो का मामला  लखनऊ।  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों के यात्रियों का शोषण किया जा रहा है। वातानुकूलित बसों के किराए में कोई कमी नहीं लेकिन उस किराए में मिलने वाली सुविधाएं नदारत है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाया गया उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आलमबाग बस स्टैण्ड से प्रतिदिन लगभग 265 वातानुकूलित बसों का संचालन होता है और उसमें लगभग 1200 यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। इन बसों का किराया ट्रेन के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी से भी ज्यादा होता है। वातानुकूलित बसों के यात्रियों को सुविधाएं भी उसी श्रेणी के हिसाब से मिलनी चाहिए लेकिन ऐसा नही है। वातानुकूलित बस में मिलने वाले एक लीटर पानी की बोतल का दाम भी किराये में शामिल होता है। लेकिन यात्रियों इस भीषण गर्मी में आधा लीटर गरम पानी की बोतल सप्लाई की जा रही है जबकि नियमतः गर्मी के मौसम में ठण्डे पानी की बोतल मिलनी चाहिए। पानी ठण्डा न मिलने की वजह से यात्री की परिचालकों व चालको से प्रतिदिन तूतू-मैमै होती है। और अंततः यात्रियों को पानी पीने के लिए ठण्डा बोतल दुकानों से खरीदना पड़ता हैं। इस सन्दर्भ में 

किसान मोर्चा के सम्मलेन में केशव प्रसाद मौर्या का भव्य स्वागत

चित्र
  संदीप मल्ल  देवरिया |  लोकसभा के अंतर्गत गढ़रामपुर में आयोजित किसान मोर्चा के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों मान स्वाभिमान के लिए काम करती आ रही है | पिछले सरकारों के समय के गन्ना किसानो का भुगतान हमारी सर्कार ने किया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल में जो विकास कार्य किया है वो सरकारों पिछले 70 वर्षो में नहीं कर पाई | उन्होंने जनता से अपील की कि वे पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये |  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी सभा को सम्बोधित किया    इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का स्वागत गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने किया | 

राज्यपाल को प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा अन्य लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी

चित्र
  लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज उनके जन्मदिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में भेंट कर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को उपहार स्वरूप पं0 राजेन्द्र अरूण द्वारा लिखित पुस्तक ‘रोम रोम में राम’ की प्रति भेंट की। लेखक राजेन्द्र फैजाबाद के मूल निवासी हैं, जिन्होंने माॅरीशस में रामायण सेंटर की स्थापना की थी। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन ने भी राजभवन आकर बधाई दी। राज्यपाल के जन्मदिन के अवसर पर उनकी पत्नी कुंदा नाईक एवं मुंबई से आकर दोनों पुत्रियों डाॅ0 निशिगंधा नाईक एवं विशाखा कुलकर्णी ने उन्हें बधाई दी। राज्यपाल का जन्म 16 अप्रैल, 1934 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था।  राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उप राष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडु, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर प्रसाद ने राज्यपाल को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी। राज्यपाल को बधाई देने वालों में जगदगुरू सूर्याचार्य कृृष्णदेवानंद गिरि द्वारिका, हनुमानगढ़ी अयोध्या के जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अवघूता

चिकित्सा विज्ञान की परम्परा प्राचीन हैः हृदयनारायण दीक्षित

चित्र
लखनऊ |  चिकित्सा विज्ञान की परम्परा प्राचीन है। उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन भारतीय मनीषियों की प्राचीन इच्छा रही है। उन्होंने सुव्यवस्थित आयुर्विज्ञान का तंत्र खड़ा किया था। भारत में चिकित्सा की खोज ऋग्वैदिक काल में ही हो चुकी थी। ऋग्वेद में रोगी, चिकित्सा व चिकित्सक के वर्णन हैं। ऋग्वेद का नवां मण्डल सोम की स्तुति है। सोम मुख्य औषधि हैं। 10वें मण्डल (सूक्त 9) के ऋषि कहते हैं “सृष्टि के प्रारम्भ में देवों द्वारा पैदा की गई औषधियों के 10 स्थानों की हमकों जानकारी है। ये औषधियाँ सैकड़ो हैं, जैसे घोड़ा तेज चलता है, वैसे ही ये औषधियां रोग हर लेती हैं।” अश्विनी कुमारों ने बू़ढ़े च्यवन ऋषि को नवयौवन दिया था। विपश्ला को कृत्रिम पैर लगाने का उल्लेख भी ऋग्वेद में है। वैदिक सूक्तों में अग्नि, रूद्र वरूण इन्द्र भी वैद्य हैं। अथर्ववेद में चिकित्सा विज्ञान का अच्छा खासा वर्णन है। यहां स्नायुतंत्र और हृदय सहित समूचा देह-शास्त्र है और हजारों रोगों के उपचार का वर्णन है। अथर्ववेद, केन उपनिषद् व छान्दोग्य उपनिषद् में शरीर विज्ञान सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ हैं। ऐसी जानकारियाँ आधुनिक चिकित्सा विज्ञान द्

डा० धनंजय सिंह ने शोध पत्र प्रस्तुत किया

चित्र
लखनऊ। आईईटी के एसोसिएट प्रोफेसर डा० धनंजय सिंह द्वारा एकेटीयू लखनऊ की ओर से, दुबई में आयोजित हुयी इन्टरनेशनल कान्फ्रेंस, अप्लाइड कैटेलिसिस  और केमिकल इंजीनियरिंग (ACC-2019) में गया है। ।इस कान्फ्रेंस में कई देशों के वैज्ञानिकों  ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। डा० सिंह के अनुसार, अपने देश में बायोगैस प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और बायोमीथेन, बायोगैस से निकलने वाली एक महत्वपूर्ण गैस है जिसमें लगभग पचास प्रतिशत मीथेन पायी जाती है। डा० सिंह नेअपने व्याख्यान में बायोमीथेन गैस को सीधे वैनेडियम और मोलिब्डेनम आक्साइड कैटेलिस्ट के प्रयोग से फार्मल्डिहाइड में परिवर्तित करने की विधि प्रस्तुत की।साथ ही  बायोमीथेन को सीएनजी की तरह प्रयोग में लाने के बारे में भी शोधपत्र प्रस्तुत किया।  

रूपेश कुमार ने सत प्रतिशत मतदान की अपील की

चित्र
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रुपेश कुमार ने आलमबाग बस अड्डे पर लोकसभा निर्वाचन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने यात्रियों और कर्मचारियों से सत प्रतिशत मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि राजनीति में केवल शब्दों की बाजीगिरी न हो ।नेता जो वादा करे उसे अमल में भी लाएं । कथनी और करनी में अन्तर न हो बड़े-बड़े वादे करने के बजाय ये जनता के लिए कुछ करें ।अगर ये कुछ करते हैं तो उसका आगे भी ख्याल रखें और ऐसा तभी संभव होगा जब हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और एक अच्छे और कर्तव्य के प्रति निष्ठावान नेता का चुनाव करें।