पूर्व राज्यपाल राम नाईक को दी विदाई
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज निवर्तमान राज्यपाल राम नाईक व उनके परिवार के सदस्यों को लखनऊ से मुंबई प्रस्थान पर राजभवन के पोर्टिको तक आकर भावपूर्ण विदाई दी। राजभवन में सेना द्वारा नाईक को 'गार्ड आफ आनर' दिया गया।
निवर्तमान राज्यपाल राम नाईक को अमौसी हवाई अड्डे पर मुंबई प्रस्थान से पहले पी0ए0सी0 द्वारा 'गार्ड आफ आनर' दिया गया। अमौसी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री श्रीकांत शर्मा, मंत्री मुुकुट बिहारी वर्मा, राज्यमंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक ओ0पी0 सिंह, कुलपति तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी ने उपस्थित होकर उन्हें विदाई दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार