संदेश

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का चुनाव सम्पन्न

चित्र
लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष चुने गए अरविंद राय, कमलेश सिंह सतीश पांडेय धीरेंद्र गुप्ता चुने गए उपाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य बने जे.पी.दुबे, प्रदीप श्रीवास्तव, नवनीत त्रिपाठी लालबचन जाटव, विजेंद्र सिंह और इमरान खान गोरखपुर । लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाते हुए नियमित समय पर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का चुनाव आज बैंक रोड स्थित होटल विवेक में आयोजित किया गया । इस चुनाव के दौरान लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष अरविंद राय, महामंत्री कमलेश सिंह और कोषाध्यक्ष सतीश पांडेय को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर डॉ राजेश यादव और धीरेंद्र गुप्ता के बीच मुकाबले में धीरेंद्र गुप्ता को 25 मतो से जीत मिली।  कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर जे. पी.दुबे, प्रदीप श्रीवास्तव, नवनीत त्रिपाठी लालबचन जाटव, विजेंद्र सिंह और इमरान खान चुने गए। चुनाव अधिकारी डॉ मुमताज खान के साथ इंद्रमणि त्यागी, अचिंत्य लहरी व वहाब खान ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता पूर्वक पालन कराते हुए सम्पन्न कराया।

इंडियन बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन का प्रथम त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न

चित्र
राष्ट्रीयकृत बैंकों के बिना राष्ट्र की योजनाओं का अनुपालन असंभव लखनऊ। देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंक इंडियन बैंक के अधिकारियों के संगठन के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड इकाई का प्रथम त्रिवार्षिक अधिवेशन लखनऊ में संपन्न हुआ।  उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राष्ट्र के निर्माण में बैंकर्स की भूमिका एवं योगदान के महत्व पर चर्चा करते हुए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैंकर ही है जोकि अपने कर्तव्य निष्ठा के बलबूते चाहे नोटबंदी हो, जनधन में खाता खोलने हो, भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो, बैंकर पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य निष्पादन करता है। हम उनके इस कार्य की सराहना करते हैं और भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सरकार उनके साथ हर कदम खड़ी हुई है। अपने स्वागत संबोधन में रामनाथ शुक्ल ने मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक उप-मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं बैंक के मुख्य महाप्रबंधक धनराज टी सहित सभी कार्मिकों का स्वागत करते हुए वर्तमान बैंकिंग परिदृश्य में अधिकारियों के ऊपर बढ़ते हुए दबाव एवं उनकी मांगों जैसे पुरानी पेंशन बहाली, पांच दिवस बैंकिंग सहित अनेक

सफलता के लिए समय व तकनीकी के अनुरूप चलना जरूरी : सीएम योगी

चित्र
गोरखपुर के मोतीराम अड्डा में मुख्यमंत्री ने किया वेयरहाउस का उद्घाटन 1.23 लाख वर्गफुट में 30 करोड़ के निवेश से बना है वेयरहाउस गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए समय व तकनीकी के अनुरूप चलना होगा। समयानुकूल तकनीकी के अनुरूप न चलने पर प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाने का खतरा होता है। आज का दौर समय के अनुकूल तकनीकी अपनाकर आगे बढ़ने का है। सीएम योगी रविवार को मोतीराम अड्डा में निजी क्षेत्र के मेसर्स श्री एसोसिएट्स की तरफ से बनवाए गए वेयरहाउस का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।  उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 से प्रेरित होकर 30 करोड़ रुपये के निवेश से यह वेयरहाउस 1.23 लाख वर्गफुट में बनाया गया है। इसका एमओयू फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हस्ताक्षरित किया गया था। इससे करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। वेयरहाउस के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, केंद्रीय भंडारण निगम व को ऑपरेटिव द्वारा वेयरहाउस बनाए जाते रहे हैं। पर, तकनीकी पुरानी होने से नुकसान अधिक ह

हर घर तिरंगा अभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

चित्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में फहराया तिरंगा सीएम योगी ने प्रदेश की जनता से की अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील तिरंगे के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली सेल्फी, सोशल मीडिया प्रोफाइल की बदली डीपी प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में जनता फहराएगी अपने अपने घरों पर तिरंगा गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत की। साथ ही प्रदेशवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव का भागीदार बनने का अपील की। सीएम ने इस दौरान तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रदेश की जनता से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। बता दें कि बीते वर्ष भी योगी सरकार ने प्रदेश में साढ़े चार करोड़ तिरंगा फहराकर बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया था। वहीं इस वर्ष भी प्रदेश के आवासीय, अनावासीय भवन, सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय, संस्थाओं आदि के भवनों पर शान से तिरंगा फहराया जाएगा।  मुख्यमंत्री तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत न

विदेशों में संकटग्रस्त यूपीवासियों को लाएंगे वापस : मुख्यमंत्री

चित्र
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में देवरिया व कुशीनगर से कुछ महिलाओं ने अपने परिजनों के थाइलैंड, ओमान आदि देशों में फंसे होने की जानकारी देकर उनकी वतन वापसी की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि चिंता मत करिए, सबकी मदद की जाएगी। विदेशों में फंसे लोगों की वापसी कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दूतावास से संपर्क कर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।  गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर

छह वर्ष पूर्व दूर की कौड़ी थी यूपी में निवेश: सीएम योगी

चित्र
मुख्यमंत्री ने 1200 करोड़ रुपये के निवेश वाले एथेनाल प्लांट का शिलान्यास किया  सपा-बसपा की सरकारों में यूपी के लोगों के सामने था पहचान का संकट गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में निवेश दूर की कौड़ी थी। लचर कानून व्यवस्था के चलते लोग यहां उद्योग लगाने, कारोबार करने में डरते थे। जब उद्यमी और व्यापारी ही सुरक्षित नहीं थे तब उनकी पूंजी कैसे सुरक्षित रहती। बाहर से निवेशकों का यहां आना तो दूर, यहां के उद्यमी-व्यापारी भी भाग रहे थे। पर, छह सालों में यूपी की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर बनी है। हर निवेशक यूपी आना चाहता है, अधिकाधिक निवेश करना चाहता है। फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिला 36 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव इसका प्रमाण है। सीएम योगी शनिवार को गीडा सेक्टर 26 में मेसर्स केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के 1200 करोड़ रुपये के निवेश वाले एथेनाल व ईएनए प्लांट का शिलान्यास करने के बाद यहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह साल पहले सपा-बसपा की सरकारों में यूपी के लोगों के सामने पहचान का संकट था। यहां के नौजव

लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का महत्व होता है: सतीश महाना

चित्र
विधानसभा की नई नियमावली में कई बडे़ बदलाव किए गए हैं: सतीश महाना महिला विधायकों को मिलेगी वरीयता : सतीश महाना  लखनऊ। 11 अगस्त को मानसून सत्र की समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आज विधानभवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विधानसभा में नई नियमावली लागू की गई है। इसमें कई बडे़ बदलाव किए गए हैं। इसे सरल किया गया है। नई नियमावली आने से अब विधानसभा सदस्यों को सुविधा रहेगी। इसमें महिला सदस्यों को विधानसभा में अपनी बात रखने में वरीयता दी गयी है। साथ ही विशेषाधिकार के मामले में विधानसभा अध्यक्ष को भर्त्सना एवं जुर्माना देने हेतु अधिकृत किया गया है।  विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि नियमावली बदलने का मुख्य कारण पूर्व में जिस प्रकार की आवश्यकतायें थी। उसी प्रकार की व्यवस्थाएं थी लेकिन 65 सालो के बाद देश में बहुत परिवर्तन देखने को मिला है। नई-नई तकनीक के चलते अब कई अवसरों पर समय की बचत होती है। जिसके कारण पुराने नियमों का महत्व कम हो गया है।  श्री महाना ने कहा कि लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों होती है। द्वन्द भी रह