संदेश

एम्पॉवर फाउंडेशन द्वारा राशन एवं कपड़ों का वितरण किया गया

चित्र
लखनऊ (ना.स.)। जनपद में कुछ स्वयं सेवी संस्थाएं आज भी निस्वार्थ भाव से असहाय लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। उन्हीं में से एक है एम्पॉवर स्किल फाउंडेशन जो आज गोमतीनगर की मलिन बस्तियों में असहाय लोगों को राशन एवं कपड़े का वितरण किया।  एम्पॉवर स्किल फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा  एक क्विंटल राशन के साथ सौ से ज़्यादा कपड़ों एवं खिलौनों का वितरण किया। इस पुनीत कार्य में संस्था के सदस्य  दीत्या शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, सचि, वर्षा श्रीवास्तव एकांश, प्रमोद एवं टिंकू ने वितरण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।  लवन्या श्रीवास्तव, दीत्या शर्मा, हरीश चन्द्र सिंह नेगी, जयपाल सिंह नेगी, राघवेन्द्र सिंह यादव के अतुलनीय योगदान से वितरण कार्यक्रम संभव हो पाया । इसके पहले भी संस्था द्वारा राशन, जूते एवं कपड़े ऐशबाग एवं नाका में वितरण किया जा चुका है। आगे भी हमारा वितरण चलता रहे ऐसी मनसा है।

बजट सत्रः विधान सभा की सुरक्षा चाक चैबंद, थर्मल स्कैनिंग के साथ वाहनों की भी होगी जांच

चित्र
 लखनऊ(ना.स.)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज 17वीं विधान सभा वर्ष 2021 के प्रथम सत्र के शुरू होन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया। श्री दीक्षित ने कहा कि विधान सभा के सभी कर्मियों का कोरोना जांच करा दी गयी है तथा विधायकों की भी कोरोना जांच जारी है। सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए सभी कर्मियों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। मीडिया कर्मियों के लिए इस बार भी तिलक हाल में बैठने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि सदस्यों को विधान भवन में आने जाने हेतु निर्बाध एवं सुविधाजनक व्यवस्था तथा वाहनों की पार्किग की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गये है। विधान सभा के प्रवेश के सभी गेटों पर सदस्यों एवं मीडिया कर्मियों के वाहनों की जांच एवं थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा।  बैठक में अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमन्त कुमार अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, महानिदेशक पुलिस हितेश चन्द्र अवस्थी, प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे, कमिश्नर लखनऊ रंजन कुमार, पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर, मार्शल विधान सभा एवं परिषद के साथ साथ पुलिस वि

भाषा विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बसंत मंचमी को त्योहार

चित्र
लखनऊ(ना.स.)। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आज बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विवि में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की गई एवं सभी शिक्षकों ने मिलकर सरस्वती वंदन व आराधना की। विश्वविद्यालय के सभागार में कुलपति प्रो० विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्तिकेय तिवारी एवं शिवम शुक्ला ने बसंत कविता का पाठ किया एवं अन्य विद्यार्थियों ने विभा सिंह के निर्देशन में सरस्वती वंदना एवं अन्य वसंत गीत प्रस्तुत किए।  कुलपति प्रो० पाठक ने कहा कि वसंत पंचमी का यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सौहार्द एवं एकता का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने कहा विश्वविद्यालय को इसी प्रकार सभी त्योहारों को एक साथ मिलकर हर्ष से मनाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्होंने सभी संकाय अध्यक्षों को हॉबी क्लब बनाने का आग्रह किया जिससे विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को और निखारा जा सके। साथ ही उन्होंने संगीत क

एकेटीयूः धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजन

चित्र
लखनऊ(ना.स.)। डॉएपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार। विवि में बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती के पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रांगण में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा पर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मिलकर वंदना व आराधना की। इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक ने भी सहभागिता की। 

प्रसपाः प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती हैः शिवपाल

चित्र
 धूमधाम से मनाया गया शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन लखनऊ(ना.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 66 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया और उनके सुखद व दीर्घ जीवन की कामना की। प्रसपा अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मंगलवार को पूरे प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेश कार्यकारिणी व जिला संगठन द्वारा वृक्षारोपण, कंबल व वस्त्र वितरण, फल व अन्नदान, रक्तदान शिविर, भंडारा, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राजधानी लखनऊ के शनिदेव मंदिर स्थित देवरहा घाट पर विधिवत पूजा पाठ कर शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया तथा भण्डारे का आयोजन किया गया।  इसी क्रम में लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय में भी संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजारो कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी कार्यालय में शिवपाल सिंह यादव ने केक काटा और कार्यकर्ताओं को खिलाया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर शिवपाल ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती

उत्तर रेलवे: महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

चित्र
लखनऊ (ना.स.)। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन मंडलीय कार्यालय के सभागार में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि मुकुल महान विशिष्ट कवि एवं अन्य कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी को आशीर्वचन दिए गए।  इस आयोजन से पूर्व मंडल रेल प्रबंधक के सांस्कृतिक कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में मंडलीय सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा माँ सरस्वती का पूजन करते हुए संगीत एवं नृत्य की आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा माँ शारदे को नमन किया गया।  मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने महाकवि ‘निराला’ की अमर कृतियों की चर्चा करते हुए हिंदी साहित्य जगत में उनके अतुलनीय योगदान का उल्लेख किया साथ ही उन्होंने आज के इस दिवस को विद्या ज्ञान एवं कलाओ

सनातन रक्षादल की ओर से सनातन शिक्षा के प्रचार-प्रसार का दिया संदेश

चित्र
  लखनऊ (ना.स.)। वसंत पंचमी के पावन पर्व पर सनातन शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए पहली बार सनातन रक्षादल की ओर से प्रतिष्ठित हनुमान सेतु मंदिर में संचालित बाबा नीब करौरी वेद कर्मकांड शिक्षण संस्थान के 46 बटुकों को शैक्षिणिक सामग्री भेंट की गई। सनातन रक्षा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने मंगलवार को इस अवसर पर उन्होंने हनुमान सेतु मंदिर परिसर में सरस्वती पूजन के तहत फूलों से सजे विशेष दरबार में पूजन अर्चन भी किया। उन्होंने कहा कि सनातन शिक्षा जितनी आध्यात्मिक है उतनी ही वैज्ञानिक भी। इसमें प्रकृति के साथ संतुलन बैठाते हुए जीवन जीने की राह दिखायी गई है। मंदिर के सचिव दिवाकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संचालित वेद कर्मकांड शिक्षण संस्थान के प्राचार्य चन्द्रकांत द्विवेदी ने बताया कि सनातन पाठ्यक्रम की दीक्षा प्राप्त कर चुके कई प्रतिभावान छात्र देश विदेश के विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्य कर रहे हैं।