नव अंशिका सर्वश्री सम्मान के साथ द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव का हुआ समापन
द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के तहत मार्च माह के हर शुक्रवार को मनाया गया महिला दिवस निराला नगर के जेसी गेस्ट हाउस में हुए आयोजन में सामाजिक संदेश सेवा संस्थान की हुई प्रभावी प्रस्तुति लखनऊ। द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह की अंतिम कड़ी में “नव अंशिका सर्वश्री सम्मान” वितरित किया गया। निराला नगर के जेसी गेस्ट हाउस में हुए इस भव्य सम्मान समारोह में संस्कृति विभाग के सहयोग से सामाजिक संदेश सेवा संस्थान के द्वारा फूलों की होली की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र बनी। सम्मान समारोह में बतौर मेहमान-ए-खास के वरिष्ठ समाज सेवी अर्पणा यादव और नर्मता पाठक, इंकमटैक्स ऑफिसर सूर्यकांत मिश्रा सहित भातखंडे विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ पूर्णिमा पाण्डेय भी मौजूद थीं। नव अंशिका सर्वश्री सम्मान में जौंनपुर स्वास्थ्य विभाग की आशा संगिनी सरिता पाण्डेय, उन्नाव उत्तर प्रदेश पुलिस की वरिष्ठ उपनिरीक्षक रीना पाण्डेय मिश्रा, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रुचि खरे, भारतीय रेलवे की राजपत्रित अधिकारी मंजू चक्रवर्ती, किंग कन्स्ट्रक्शन की स