अमरनाथ सहाय का आरएम पद पर प्रमोशन

  • कर्मचारी नेता रुपेश कुमार एवं वसीम सिद्धिकी ने दी बधाई 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय में प्रधान प्रबंधक के पद पर कार्यरत सहायक एआरएम अमरनाथ सहाय को आरएम पद पर प्रोन्नत किया गया है। श्री सहाय परिवहन निगम अधिकारी सेवा संवर्ग के चयनित अधिकारी हैं। इनकी पहली पोस्टिंग एआरएम कैसरबाग में हुई थी फिर चारबाग में भी कार्यरत रहे। यह जानकर आश्चर्य होगा कि अमरनाथ सहाय का जन्म भी बस में ही हुआ था और उन्हें नौकरी भी रोडवेज की चुनी। अमरनाथ सहाय बहुत ही सामाजिक एवं कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। 

श्री सहाय के प्रमोशन पर यूपी रोडवेज के कर्मचारी नेता रुपेश कुमार एवं वसीम सिद्धिकी ने बुके भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रुपेश कुमार ने कहा कि श्री सहाय की छवि एक कर्तव्यनिष्ठ एवं इमानदार अधिकारी की है। वे ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मचारियों की हमेशा मदद करते हैं। परिवहन निगम के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें पदोन्नति मिली है इससे प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही