संदेश

‘‘गार्डन ऑफ फ्रेंडशिप‘‘ की 75वीं वर्षगांठ, रूसी कला अकादमी में हुआ प्रदर्शनी का उद्घाटन

चित्र
(शाश्वत तिवारी) ।  रूसी कला अकादमी ने अपनी 265वीं वर्षगांठ और रूस और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस असाधारण देश को समर्पित एक प्रदर्शनी परियोजना प्रस्तुत की है। प्रदर्शनी में चार पीढ़ियों के कलाकारों के 150 से अधिक कार्य, संग्रह सामग्री और व्यक्तिगत सामान प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी 15 जनवरी 2023 तक चलेगी। रूस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि रूस में भारतीय राजदूत पवन कपूर ने प्रसिद्ध मूर्तिकार और कलाकार और रूसी अकादमी के अध्यक्ष ज़ुराब त्सेरेटेली के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75 वीं वर्षगांठ को समर्पित रूसी कला अकादमी में ‘भारत-रूस गार्डन ऑफ़ फ्रेंडशिप‘ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राजदूत ने पिछले दशकों में भारतीय विषयों को चित्रित करने वाले सोवियत-रूसी कलाकारों के इतिहास के बारे में बात की और दोनों देशों के समकालीन कलाकारों के बीच संपर्क को मजबूत करके इस विरासत को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदर्शनी 1947 में भारत के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद ललित कला में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए यूएसएसआर कला अकादमी क

461 मछुआरों को कराया रिहा, अब सिर्फ 24 भारतीय मछुआरे हिरासत मेंः मुरलीधरन

चित्र
शाश्वत तिवारी श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अक्सर भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारियां और नौकाएं जब्त की जाती हैं जिससे कई भारतीय मछुआरों की आजीविका खतरे में आ जाती है। वहीं विदेश मंत्रालय भी इन मछुआरों को भारत वापस लाने ले किये काफी मशक्कत करता है। इसी मुद्दे को इस बार राज्य सभा में भी उठाया गया और सरकार से पूछा गया कि तो पिछले तीन वर्षों के दौरान भारतीय मछुआरों पर हमले, घायल मछुआरों की संख्या, मृत्यु, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा क्षतिग्रस्त नौकाओं का ब्यौरा दिया जाए जिसका जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि भारतीय मछुआरों को समय-समय पर श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने और श्रीलंकाई जल में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है। भारत सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा, संरक्षण और कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है। जैसे ही भारतीय मछुआरों पर कथित हमलों की रिपोर्ट प्राप्त होती है, राजनयिक चौनल के माध्यम से सरकार इस मामले को श्रीलंका सरकार के साथ उठाती है। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने आगे कहा कि पिछले तीन वर्षों में, कुल 485 (2020 में

मैत्री दिवस पर ढाका भारतीय उच्चायोग ने मनाई 51वीं वर्षगांठ

चित्र
मुक्तियोद्धाओं समेत कई गणमान्य लोग शामिल शाश्वत तिवारी भारतीय उच्चायोग ने ढाका में मैत्री दिवस की 51वीं वर्षगांठ मनाई। 1971 में इसी दिन भारत ने बांग्लादेश की मुक्ति से दस दिन पहले एक स्वतंत्र और संप्रभु बांग्लादेश को मान्यता दी थी। 6 दिसंबर को मैत्री दिवस के रूप में चिह्नित करने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा मार्च 2021 में पीएम मोदी की बांग्लादेश की राजकीय यात्रा के दौरान लिया गया था। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए ढाका में भारतीय उच्चायोग द्वारा एक स्वागत समारोह और संगीत संध्या का आयोजन किया गया। मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री एकेएम मोजम्मेल हक मुख्य अतिथि थे। कई मुक्तियोद्धाओं के साथ-साथ बांग्लादेश सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि, व्यापार और उद्योग के नेता, मीडिया, शिक्षाविद और नागरिक समाज भी समारोह में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने भारत-बांग्लादेश साझेदारी के पिछले 51 वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य के लिए वादे को प्रतिबिंबित करने के अवसर के रूप में इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत-बांग्लादेश मित्रता को 197

विश्व का सबसे बड़ा गुलदस्ता है भारतीय भाषाएँः प्रो मनोज दीक्षित

चित्र
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा समिति (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से आयोजित की जा रही “इंटरनेट टूल्स के माध्यम से अनुवाद, चुनौतियों एवं समाधान” के तीसरे व अंतिम दिन के कार्यक्रम के प्रथम सत्र के वक्ता डॉ वसीम अख्तर, अध्यक्ष तालिमी बेदारी लखनऊ ने कहा कि शिक्षा इस सदी का सबसे शक्तिशाली हथियार है और इसके बल पर आज कोई भी विश्व विजेता बन सकता है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की वक्ता डॉ रचना ने भाषा के महत्त्व पर अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि ना सिर्फ विद्यार्थी जीवन बल्कि कार्यक्षेत्र में भी भाषा विशेष स्थान रखती है। उन्होंने बताया कि अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने से हमारी विषय की समझ और बेहतर हो जाती है। भारतीय भाषा समिति के सदस्य चंदन श्रीवास्तव ने भारतीय भाषा समिति की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा का दायरा अलग अलग भाषाओं तक बढ़ाया जा रहा है और समिति 270 से अधिक भारतीय भाषाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्यरत हैं। कार्यशाला के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो मनोज दीक्षित पूर

एकेटीयूः लोकतंत्र और सरकार में युवाओं की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
 जी20ः सोशल मीडिया के जरिये अपनी उपलब्धियों को सामने लाइयेः राजशरण शाही  अवसरों को पहचान कर अपना व्यक्तित्व निखारें  युवा:  प्रदीप कुमार मिश्र लखनऊ। भारत को जी20 देशों की अध्यक्षता मिलने के उपलक्ष्य में गुरूवार को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में लोकतंत्र और सरकार में युवाओं की भूमिका विषयक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही ने युवाओं से जी 20 देशों की अध्यक्षता को उत्सव की तरह मनाने का आह्वान किया। कहा कि पूरी दुनिया के सामने देश की तरक्की को बताने का अवसर है। देश में हुए शोध, अनुसंधान, उद्यमिता, नवाचार, शिक्षा में हुए परिवर्तन आदि को बताने के लिए लेख लिखिये। सोशल मीडिया के जरिये अपनी उपलब्धियों को सामने लाइये। जिससे कि देश को इस अवसर का लाभ मिल सके।  उन्होंने कहा कि भारत को जी 20 देशों की अध्यक्षता मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है। अब हमारा और आपका दायित्व है कि जी 20 से देश के 36 प्रदेश को कैसे जोड़ा जाए। जिससे कि पूरे देश को इसका फायदा

फिजी के नाडी में होगा 12वां विश्व हिंदी सम्मेलनः जल्द होगा रजिस्ट्रेशन

चित्र
शाश्वत तिवारी 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन फिजी सरकार के सहयोग से फिजी के नाडी में 15-17 फरवरी 2023 तक विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक है। सम्मेलन के लिए वेबसाइट और लोगो को अक्टूबर 2022 में नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉव एस जयशंकर द्वारा लॉन्च किया गया था। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 1975 में नागपुर, भारत में आयोजित किया गया था। तब से, विश्व के अलग-अलग भागों में, ऐसे 11 सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि भारत 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुरू कर रहा है। देश मंत्रालय द्वारा फिजी सरकार के सहयोग से नाडी, फिजी में 15-17 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेब साइट पर जाएं। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फिजी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेब साइट पर शुरू हो चुका है। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग या किसी वैध डेबिट-क

कौशल और प्रतिभा के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए भारत और जर्मनी का समझौता

चित्र
  शाश्वत तिवारी जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंची हैं। भारत पहुंच कर उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एसव जयशंकर से मुलाकात की और कई एहम मुद्दों पर समझौता हस्ताक्षर किये।  विदेश मंत्रालय के अनुसार 2019 में भारत और जर्मनी के बीच प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी को लेकर साझेदारी की घोषणा का क्रियान्वयन करते हुए सोमवार को एक व्यापक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर भारत में जर्मन राजदूत डॉव फिलिप एकरमैन और भारत और जर्मनी सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। समझौते में कौशल और प्रतिभा के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए गतिशीलता और रोजगार के अवसरों को सुविधाजनक बनाने के लिए विशिष्ट प्रावधान हैं। भारत के विदेश मंत्री एसव जयशंकर ने ट्वीट किया कि जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक के साथ विस्तृत बातचीत हुई। हमने हमारे जारी संवाद को इस बार और अधिक विस्तार से आगे बढ़ाया। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों और कई महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हमारे साझा दृष्टिकोण की समीक्षा की। भारत-जर्मनी के बीच ह